Global news live
छत्तीसगढ़बिल्हासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई*


*बिल्हा/चकरभाटा ग्लोबल न्यूज रामविलास शर्मा की रिपोर्ट*विज्ञापन एवं समाचार के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर +91 91314 86054

—————————————————-
*चकरभांठा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई*

23 अगस्त 2025/माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार और कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम बिल्हा के मार्गदर्शन में आज नया पारा चौक बोदरी से चकरभाठा ब्रिज तक एवं रहंगी मोड़ बोदरी से उच्च न्यायालय आवासीय परिसर तक  जाने वाले सड़क पर  एवं सड़क किनारे दोनों तरफ फलों, सब्जी एवं अन्य सामग्री आदि के ठेले, गुमटी, चकरभाठा स्थित दुकानों के दुकानदारों द्वारा सड़क पर पोस्टर एवं शेड तैयार कर अतिक्रमण किए जाने वाले सामानों को बाहर रखकर व्यापार किए  जाने वाले अतिक्रमण को हटाया  गया। एवं पोस्टर,शेड को नगरपालिका बोदरी के दस्ते द्वारा जप्ती की कारवाई की गई । रोड किनारे  अव्यवस्थित ढंग से खड़े करने वाले वाहन जिससे  यातायात बाधित होता है, को निर्देशानुसार यातायात वाहन के लिफ्टर द्वारा लिफ्ट कर थाना प्रभारी चकरभाठा द्वारा थाने में खड़ा कराया गया। उक्त कार्यवाही  सुबह 8 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक की गई। कार्यवाही में तहसीलदार बोदरी  संदीप साय, नायब तहसीलदार बोदरी ओमप्रकाश चंद्रवंशी, थाना प्रभारी चकरभाठा उत्तम साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भारती साहू, राजस्व विभाग के टीम पटवारी ,कोटवार एवं पुलिस के कर्मचारी गण, नगरपालिका के कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यातायात बिलासपुर से लिफ्टर मंगवाकर सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को लिफ्ट कर थाना भिजवाया गया।

Latest news
*बलौदा बाजार भाटापारा में ऑयल और गैस की उपलब्धता और शिकायत दर्ज करने की जानकारी*
*कृषि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान हमारे अन्नदाता हैं - अश्वनी शर्मा* *कोटा सीएमओ की अनदेखी के चलते सफाई व्यवस्था ध्वस्त* *पूरा भाटापारा शहर शक्ति की भक्ति में डूबा रहा* *अमरकंटक के सरस्वती शिशु मंदिर में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हुआ घोषित* *अमरकंटक में हवन  पूजन  जावरा विसर्जन में दिखा भक्ति और उल्लास का वातावरण* *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी*