Global news live
कांकेर

*कलेक्टर श्री सोनी ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर मतदान दलों को किया रवाना*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

*कलेक्टर श्री सोनी ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर मतदान दलों को किया रवाना*
*सभी दलों को शुभकामनाएं देते हुए किया रवाना*

*कोण्डागांव, 06 नवंबर 2023/* कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सोनी ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर मतदान दलों को रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस प्रेक्षक श्री वाई एस रमेश, पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा ठाकुर उपस्थित थीं।


मतदान दलों को सुबह शहीद गुण्डाधूर महाविद्यालय परिसर में मतदान सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री सोनी ने मतदान सामग्री के सुचारु वितरण की व्यवस्था का अवलोकन करने के साथ ही मतदान दलों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने वाहनों को रवाना करने के पूर्व वाहनों में जाकर उनकी सुविधा के संबंध में जानकारी भी ली।
*मतदान दलों के उत्साहित कार्मिकों ने कलेक्टर के साथ ली सेल्फी*
मतदान कराने के लिए मतदान केन्द्रों में रवाना होने वाले कार्मिक उत्साहित दिखे। मतदान सामग्री के मिलान के दौरान कलेक्टर श्री सोनी जब कार्मिकों के पास पहुंचे, तब उन्होंने सेल्फी भी ली। कार्मिकों ने वितरण की सुचारु व्यवस्था के लिए आभार भी व्यक्त किया।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*