Global news live
अमरकंटक

*अमरकंटक नर्मदा तट रामघाट में दीप प्रज्वलित कर दिया संदेश *

अमरकंटक नर्मदा तट रामघाट में दीप प्रज्वलित कर दिया संदेश ।।
*अमरकंटक -ग्लोबल न्यूज़* श्रवण उपाध्याय
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में नर्मदा तट रामघाट में कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ के निर्देशन में तथा जिला पंचायत के स्वीप जिला नोडल मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा के मार्ग दर्शन में महिला बाल विकास , जनजातीय कार्य विभाग एवम जिला प्रशासन अनूपपुर के सहयोग से विधान सभा निर्वाचन २०२३ में मतदाता जागरूकता गतिविधि अंतर्गत आज शाम ४ नवंबर को मतदाता जागरूकता दीप प्रज्वलित किया गया । इसमें भारी संख्या में स्कूली छात्र / छात्राएं भाग ली । नगर से भी लोग दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में पधारे । नगर परिषद के सीएमओ , पार्षदगण , जिले के अनेक स्कूली बच्चे व शिक्षकगण भारी संख्या में इस कार्यक्रम के मुख्य हिस्सा बने । स्कूली बच्चों ने भारत माता जी जय , जय घोस के नारे लगाते हुए उत्साही हो रहे थे ।
कल ०५ नवंबर को प्रातः ०६ बजे के आसपास से मेला मैदान में रन फॉर वोट अमरकंटक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है , जिसमे जिले के अनेक स्कूली छात्र/ छात्राएं लगभग १५४० व अन्य शामिल होकर मैराथन दौड़ को गति प्रदान करेंगे । उन्होंने बड़ी संख्या में लोगो को मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है ।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*