Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाही

*दशहरा पर्व में की गई रक्षित केंद्र में शस्त्र पूजा*

*जीपीएम से कृष्णा पांडे की रिपोर्ट*

*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की गई शस्त्र की प्रदर्शनी*

विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का आयोजन हर वर्ष पुलिस लाइन में किया जाता है। अमरपुर स्थित पुलिस लाइन के शस्त्रागार में शस्त्रों की विधिवत पूजा अर्चना की गई। विजयादशमी के दिन शस्त्रपूजन की परंपरा है। इस वर्ष भी परंपरा का निर्वहन किया पुलिस लाइन के साथ सभी थानों में शस्त्रागार में रखे शस्त्रों का पूजन किया गया। पुलिस लाइन शस्त्रागार में पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के द्वारा शस्त्र-पूजन संपन्न किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी के लिए सुख एवं शांति की कामना करते हुए विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले को आवंटित विभिन्न प्रकार के शस्त्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती मीरा अग्रवाल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरेला श्री एस एस सिदार, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुर्रे,थानों एवम् पुलिस लाइन के अन्य कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*