Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोटा में फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर वसूली का बड़ा मामला सामने आया*

*कोटा ग्लोबल न्यूज*

कोटा में फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर वसूली का मामला सामने आया है। करगीखुर्द निवासी

अभिषेक सिंह एवं  पटैता निवासी मनोज यादव ने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ युवकों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उनसे 54 हजार रुपये की वसूली की है। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज किया है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
शिकायत के अनुसार
सर्वप्रथम पटैता निवासी मनोज यादव के घर गए और गाली गलौज एवं  धमकी दिया  गया वहां से आकर
– करगी खुर्द निवासीअभिषेक सिंह को रात 12 बजे स्कार्पियो सवार दो युवक घर के सामने आए और गाली-गलौज की।
– इसके बाद उन्हें मोबाइल पर काल कर बाहर बुलाया और 1.50 लाख रुपये की मांग की।
– न देने पर अवैध नशा सामग्री रखने की धमकी दी गई।
– अभिषेक सिंह ने मजबूर होकर 54 हजार रुपये नगदी दिए।
– इस मामले में शुभम यादव प्रभात ठाकुर विनय साहू  आशीष शर्मा  योगेश पांडेय, देव बघेल,   को गिरफ्तार किया गया
जिस गाड़ी से फर्जी क्राइम ब्राच अधिकारी बन कर आए थे वहसफेद कलर की स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर एन सीजी 10 ,4800 दूसरी गाड़ीलाल कलर का स्वीफ्ट सीजी 10 बी डब्लु -3926 थी

घटना के बाद घर मे डर का महौल है  अभिषेक सिंह मनोज यादव ने इसकी शिक़ायत sdop श्रीमती नूपुर उपाध्याय मैडम से किया गया तब जाकर fir किया गया इसके पहले कोटा थानेदार नरेशचौहान को इस संबंध में जन प्रतिनिधियों  के द्वारा मौखिक बताया गया था उसके बाद भी थानेदार के द्वारा इस मामले  को संज्ञान में नहीं लिया गया जबकि सूत्रों के मुताबिक कोटा थानेदार नरेशचौहान के फर्जी क्राइम ब्रांच का हवाला देने  वाले वाहन चालक पूर्व परिचित के थे इसलिए अपराध कायम करने में आनाकानी उनके द्वारा किया जा रहा था शिकायत करने वाले प्रार्थी को भी उनके द्वारा धमकाया जा रहा था कि fir ना करें   तब जाकर कोटा sdop मैडम श्रीमती नुपुर उपाध्याय  के द्वारा संज्ञान में लेने के बाद आगे की कार्यवाही की गई ।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम रवाना कर दी गई है। छै आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कोटा थाना पकड़े गए आरोपियों की फोटो
Latest news
*अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल* *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिटी मॉल में सामूहिक योगाभ्यास* *मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल शिवरतन शर्मा*  *कोण्डागांव मे सर्व आदिवासी समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 22 जून को * *इंट्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का विधायक इन्द्र साव ने किया भव्य शुभारंभ* *छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज 4230 का ब्लॉक स्तरीय संगठन* *अश्वनी शर्मा के नेतृत्व मे हुए संवेदनशील पहल को मिल रही सराहना* *अमरकंटक में एमपी  सीजी एनसीसी ट्रेकिंग शिविर का शुभारंभ*