
*7 महीने में प्रियंका गांधी का चौथा छत्तीशगढ़*

*बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट*
*पखांजूर-कांकेर ग्लोबल न्यूज़*
कांकेर के गोविंदपुर मैदान में करेंगी सभा को संबोधित1 लाख से ज्यादा भीड़ जुटने का दावा
प्रियंका गांधी 7 महीने में चौथी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। शुक्रवार को कांकेर के गोविंदपुर मैदान में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी यहां मौजूद रहेंगे। कांकेर जिले में 866 करोड़ रुपए के 518 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा।
प्रियंका गांधी कांकेर में होने वाले पंचायती राज्य एवं नगरीय निकाय सम्मेलन में शामिल होंगी। इसमें प्रदेश भर के नगरीय निकाय और पंचायत के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। उनकी सभा में 1 लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटने का दावा कांग्रेस ने किया है।
इस साल चौथी बार छत्तीसगढ़ आ रहीं प्रियंका गांधी
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी ने बताया कि प्रियंका गांधी और सीएम भूपेश बघेल दोपहर करीब 12 बजे कांकेर पहुंच सकते हैं। प्रियंका गांधी इससे पहले 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंची थीं। यहां भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में वे शामिल हुई थीं। प्रियंका 12 अप्रैल को बस्तर और फरवरी के महीने में भी रायपुर पहुंची थीं।
कांकेर जिले की तीनों विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा
प्रियंका गांधी के कांकेर दौरे के कई मायने हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने अंतागढ़ और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी सभाएं की थीं, लेकिन कांकेर विधानसभा में कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा था। इस बार कांग्रेस ने शीर्ष नेताओं का कांकेर विधानसभा में दौरा तय किया है।
कांकेर जिले की तीनों विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है, ऐसे में कांग्रेस पूरा जोर लगा रही है कि इस बार भी तीनों सीटें उनके ही खाते में आए। यही कारण है कि इस बार प्रियंका गांधी पंचायती राज्य और नगरीय निकाय महासम्मेलन के बहाने कांकेर की जनता को रिझाने पहुंच रही हैं।
कांकेर जिले में 3 विधानसभा सीट कांकेर, भानुप्रतापपुर और अंतागढ़ है। कांकेर से कांग्रेस विधायक शिशुपाल शो हैं। भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी और अंतागढ़ से कांग्रेस विधायक अनूप नाग हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रियंका गांधी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस ने कांकेर शहर और सभा स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया है। जिला पुलिस के अलावा बीएसएफ और सीआरपीएफ की टुकड़ी भी सुरक्षा में तैनात रहेंगी। 500 से अधिक जिला पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
दिल्ली से सीआरपीएफ की स्पेशल टीम भी प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए कांकेर आ चुकी है। कांकेर के अलावा पड़ोसी जिले के पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हेलीकॉप्टर से उतरकर प्रियंका जिस वाहन से सभा स्थल तक आएंगी, वो पूरी तरह से बुलेट प्रूफ होगी और मंच के नजदीक तक प्रियंका गांधी को लेकर पहुंचेगी।
गांधी परिवार का कांकेर से पुराना नाता
गांधी परिवार का कांकेर जिले से विशेष नाता रहा है। जिले के पखांजूर में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1972 में प्रवासी भारतीयों को बसाया था। इसके बाद बीते विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी जब पखांजूर पहुंचे थे, तो हजारों की भीड़ यहां जुटी थी। हालांकि प्रियंका गांधी पहली बार कांकेर आ रही हैं, जिसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है, क्योंकि उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है।
कलेक्टर और एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर गुरुवार को कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला और एसपी दिव्यांग पटेल ने सभा स्थल का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी भी सभा स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर 50 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं।
छत्तीसगढ़ में राजनीति से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें… कांकेर में कांग्रेस की पंचायत: यहां जनता हर 10 साल में
बदल देती है विधायक; छत्तीसगढ़ में दोबारा सत्ता के लिए
माहौल बनाएंगी प्रियंका
छत्तीसगढ़ में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। प्रियंका गांधी शुक्रवार को बस्तर संभाग के कांकेर जिले के दौरे पर हैं। उनसे पहले 3 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी बस्तर दौरे पर आए थे। सियासी जानकार कहते हैं कि सत्ता की चाबी बस्तर से होकर निकलती है। यही वजह है कि बीजेपी-कांग्रेस के साथ-साथ क्षेत्रीय पार्टियां भी अपनी जोर आजमाइश कर रही हैं। पूरी
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सितंबर के महीने में भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका बोलीं पीएम के उद्योगपति दोस्त करोड़ों कमा रहे हैं, जबकि देश का किसान एक दिन में 27 रुपए कमाता है। इससे पहले प्रियंका ने वहां मौजूद स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ सेल्फी ली
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- मोदी झूठों के सरदार रायगढ़ में कहा मोदी की गारंटी बेरोजगारी की हमेशा कांग्रेस सरकार गिराने की सोचते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को झूठों का सरदार बताया। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी लोगों को बेरोजगार रखने की होती है। हमेशा कांग्रेस सरकार गिराने की सोचते हैं। देश में सरकार दो लोग ही चलाते हैं, एक मोदी और दूसरे शाह। इनके अलावा किसी और को कुछ पता नहीं रहता कि क्या होने वाला है। खड़गे ने आगे कहा कि मोदी जब-जब छत्तीसगढ़ आते हैं कांग्रेस सरकार को बदनाम करके जाते हैं।
