कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*जिले की 33 सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*

*जिले की 33 सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन*

*119 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का होगा विस्तार*

*कोंडागांव, 18 अप्रैल 2026/*  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-4 के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर से वर्चुअल माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण चिलपुटी के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम के दौरान PMGSY-IV Batch-1 में 33 सड़कों को स्वीकृति मिली है, जिनकी कुल लंबाई 119.80 किलोमीटर तथा लागत 10,540.48 लाख रूपए है। इन सड़कों के निर्माण से 34 बसाहटें सीधे लाभान्वित होंगी, जिससे क्षेत्र की ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।

इस दौरान श्रीमती रीता सोरी अध्यक्ष जिला पंचायत कोंडागांव, श्री नंद लाल राठौर जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती रामदई प्रेमसिंह नाग जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती जुगबती पोयाम अध्यक्ष जनपद पंचायत माकड़ी, श्री धन्जु राम मरकाम सरपंच पलारी, श्री मीनू जैन कोर्राम सरपंच चिलपुटी, श्री कृष्णा पोयाम, श्री मोहन नेताम सरपंच बाफना, श्रीमती दयावती मरावी सरपंच किवई बालेंगा, श्री प्रेमसिंह नाग, श्री रामलाल सलाम सहित जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, पीएमजीएसवाई के ईई श्री बलराम ठाकुर उपस्थित रहे।

Latest
*क्रांति दिवस पर सेमरा में कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन* *परिषद का बुलडोजर  मुख्य मार्गों से हटाए अवैध कब्जे* *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 66 मरीजों ने कराया परीक्षण* *नकटी के बाद अब चंदेरी की चरागाह जमीन उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी* * बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों में लाखों का फर्जीवाड़ा* *कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान*