छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*जन सुविधा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा क्रियान्वयन  की बनी रणनीति*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*****शहर सरकार की रेलवे क्षेत्र मैं विडंबनाओ पर पहल अधिकारी संग बैठक में  मसलो का खोजा गया हल*
*जन सुविधा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा क्रियान्वयन  की बनी रणनीति*
भाटापारा 27 मार्च/सरकार ने रेलवे क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए कदम बढ़ाए हैं। भाजपा को भारी जनादेश मिलने और अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद रेलवे से जुड़े मुद्दों पर ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर सरकार के प्रतिनिधियों ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर जनसुविधाओं से जुड़े मसलों पर चर्चा की। भाटापारा शहर व्यापारिक केंद्र होने के साथ ही मुंबई-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर स्थित है। बड़ी संख्या में लोग रोजाना बिलासपुर और रायपुर की यात्रा करते हैं। शहर की संरचना में रेलवे क्षेत्र की अहम भूमिका है। इसे देखते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जफर खान और अन्य प्रतिनिधियों ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में हटरीबाजार रेलवे पुल का मुद्दा उठा। यह पुल हटरीबाजार को तीन-चार वार्डों से जोड़ता था। अधिकारियों ने निरीक्षण कर इसे फिर से शुरू करने की दिशा में कदम उठाने की बात कही। माता देवालय वार्ड जाने वाले रेलवे अंडरब्रिज के दोनों ओर नालियों से हो रहे जोखिम पर भी चर्चा हुई। रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए चल रहे निर्माण कार्य की धीमी गति और फिलहाल काम बंद होने का मुद्दा भी उठा। अधिकारियों ने जल्द ही काम में तेजी लाने का आश्वासन दिया। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित सुलभ शौचालय के बंद होने की समस्या भी बैठक में उठी। नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि शहर से जुड़े सभी जनसुविधा के मुद्दों का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। शहर को व्यवस्थित और समृद्ध बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

Latest
*राजेश रेल सलाहकार समिति के सदस्य बने* *दशहरा उत्सव में 51 फीट के रावण का होगा दहन* *नमामि देवी नर्मदे महिला मंडल का भव्य डांडिया नन्हीं बच्चियों ने बिखेरा जलवा* *मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल में गरबा डांडिया के साथ मना नवरात्र महापर्व* * महामाया दर्शन के बाद कोटा पहुंचे भूपेश बघेल* * 21.27 लाख के 2 सीसी रोड का भूमिपूजन, सड़क नेटवर्क होगा मजबूत* * आदित्य बने भाजपा ग्रामीण जिला सोशल मीडिया कार्यालय प्रभारी* *3.50 लाख का सामुदायिक शौचालय 4 साल में ही जर्जर खैरझिटी में शासन के पैसे की खुलेआम बर्बादी* *आदर्श प्राथमिक शाला में प्रार्थना शेड का भूमिपूजन* *श्रीमद् भागवत कथा और श्री विष्णु महायज्ञ की गूंज*