Global news live
अंतागढ़

*मतदाता सूची में पहली बार अपना नाम जुड़वाया*

// 93 वर्ष के शेरसिंह हिड़को ने पहली बार जुड़वाया मतदाता सूची में अपना नाम//

*बिप्लब कुंडू की रिपोर्ट*

**पखांजुर-कांकेर ग्लोबल न्यूज़**

मतदाता सूची के द्वितीय विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भानुप्रतापपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 93 भैंसाकन्हार (क) निवासी 93 वर्षीय बुजर्ग शेरसिंह हिड़को पिता समारू राम हिड़को ने मतदाता सूची में अपना नाम पहली बार जुड़वाया है। शेरसिंह हिड़को ने बताया कि बीएलओ राजेन्द्र कोसमा शिक्षक भैंसाकन्हार ने जब घर-घर सर्वे किया और उसने पूछा तो उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि आज तक किसी भी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में उसने मतदान किया ही नहीं है। बीएलओ द्वारा उन्हें मतदान के महत्व को समझाते हुए मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके लिए वे उनके घर भी बार-बार आते थे और उन्हें तथा उनके पुत्र रामसाय हिड़को को भी मतदान के महत्व के बारे में समझाया। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आधार कार्ड, फोटो इत्यादि उपलब्ध कराने पर शेरसिंह हिड़को का नाम मतदाता सूची में पहली बार जोड़ा गया, साथ ही उन्हें इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मतदाता सूची में नाम जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शेरसिंह ने कहा कि इस बार वह भी मतदान करेगा और विधानसभा के चुनाव में अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट देगा। गौरतलब है कि कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्षन में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत् सभी पात्र व्यक्तियों को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील की गई तथा मृत एवं स्थाई रूप से स्थानांतरित व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से विलोपित करवाने के लिए भी समझाईष दी गई।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*