Global news live
कोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*उप-मुख्यमंत्री ने भाजपा की शानदार जीत के लिए छत्तीसगढ़ की जनता का जताया आभार*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*


*11 में से 10 सीटों पर कमल खिलना भाजपा और मोदी जी पर छत्तीसगढ़ की जनता का अटूट विश्वास है – श्री विजय शर्मा*

*उप-मुख्यमंत्री ने भाजपा की शानदार जीत के लिए छत्तीसगढ़ की जनता का जताया आभार*

रायपुर। उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि “भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देकर जनता जनार्दन ने एक बार फिर राष्ट्र की बागडोर महानायक श्री नरेंद्र मोदी जी को सौंपने का आदेश दिया है। माननीय मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचेंगे।”
उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 में से 10 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की शानदार और ऐतिहासिक जीत पर मतदाताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा है, “छत्तीसगढ़ की जनता को कोटि कोटि नमन है, जिन्होंने भरपूर आशीर्वाद देते हुए प्रदेश की 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर भाजपा और मोदी जी पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। पिछले चुनाव में हमें 9 सीटें मिली थीं, हमारे केंद्रीय नेताओं के कुशल मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हमने न केवल अपनी सभी सीटें बरकरार रखीं, बल्कि उसमें एक और बढ़ोतरी कर ली।”
उन्होंने कहा कि माननीय मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने इतिहास बनाया है आजाद भारत में केवल दूसरी बार हुआ है कोई व्यक्ति लगातार तीसरी बार सरकार बना रहे हैं।

Latest news
*उच्च शिक्षा में समानता को बढ़ावा देना भेदभाव को रोकने के लिए ज्ञापन* *जमीन विवाद में दो सगे भाइयों को किया पुलिस ने गिरफ्तार* *प्रशिक्षण शिविर में जमकर गरजे  विक्रांत भूरिया* *स्वामी परमहंस श्री सच्चिदानंद जी महाराज को दी गई समाधि* *मां नर्मदा की नई और भव्य प्रतिमा 11 फरवरी 2026 को विराजित की जाएगी* *भाटापारा विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी अश्वनी शर्मा* *बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान* *उद्योग मंत्री लखन लाल  ने पटेल समाज को दी 10 लाख के  की सौगात* *दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण* *शिवरतन शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि पूजन*