Global news live
कोंडागांव

*चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार *

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट कोंडागांव से*
10.09.2023

*केशकाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी*


*कोंडागांव ग्लोबल न्यूज लाइव*
प्राथमिक शाला ओडकापारा की अध्यापिका श्रीमती सरिता शशेरी रोज की भाति दिनांक 09.09.2023 को सुबह 07:30 बजे स्कूल के गेट को खोलकर अंदर गयी। अंदर जाकर देखी तो स्कूल के रसोई कमरे का ताला टुटा हुआ दिखा तथा बगल में स्टोर रूम का भी ताला टुटा हुआ दिखा दोनो कमरे के अंदर प्रार्थिया जाकर देखी तो कमरे के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था कमरे में रखे 03 नग थाली, 03 ढक्कन, 01 प्लेट, 01 स्टील गंजी, 01 कुकर, 03 चम्मच, 04 नग सिलिंग पंखा, 04 किलो चावल, 05 नग प्लास्टिक बाल्टी, आलू 15 किलो, दाल 03 किलो को दिनांक 09.09. 2023 के दरमियानी रात कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। प्रार्थिया श्रीमती सरिता शोरी की रिपोर्ट पर थाना केकाल में अपराध क्रमांक 76/2023 धारा 457, 380 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में अज्ञात चोर को पकड़ने हेतु थाना प्रभारी केशकाल को निर्देशित किया गया। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबीर की सूचना के आधार पर आरोपी संजील कुमार यादव पिता स्व. चुन्नू लाल यादव जाति राउत उम्र 32 वर्ष निवासी मस्जिद गली के काल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया तथा आरोपी संजील कुमार यादव के मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी किए गये उपरोक्त मारूका को आरोपी के घर से बरामद किया गया। कानूनी कार्यवाही पश्चात आरोपी संजील कुमार यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय के द्वारा आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विनोद साहू सउनि निहार रंजन मंडल प्र0आर0 ईश्वर नेताम, महेश्वरी शाडिल्य आरक्षक मनोहर निषाद महिला आरक्षक उर्मिला मरकाम का विशेष योगदान रहा।

Latest news
*उच्च शिक्षा में समानता को बढ़ावा देना भेदभाव को रोकने के लिए ज्ञापन* *जमीन विवाद में दो सगे भाइयों को किया पुलिस ने गिरफ्तार* *प्रशिक्षण शिविर में जमकर गरजे  विक्रांत भूरिया* *स्वामी परमहंस श्री सच्चिदानंद जी महाराज को दी गई समाधि* *मां नर्मदा की नई और भव्य प्रतिमा 11 फरवरी 2026 को विराजित की जाएगी* *भाटापारा विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी अश्वनी शर्मा* *बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान* *उद्योग मंत्री लखन लाल  ने पटेल समाज को दी 10 लाख के  की सौगात* *दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण* *शिवरतन शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि पूजन*