Global news live
Uncategorizedबिलासपुर

*चुनाव कार्यक्रम की घोषणा सरपंच एवं पंच के लिए 27 जून को उपचुनाव*


*5 सरपंच एवं 12 पंच पदों के लिए 27 जून को उप चुनाव*

*आदर्श आचार संहिता लागू, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा*

*2 जून से लिये जाएंगे नाम निर्देशन पत्र*
बिलासपुर, 30 मई 2023/त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए जिले में 5 सरपंच एवं 12 पंच पद के रिक्त पदों पर 27 जून को मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव कार्यक्रम की घोष्णा कर दी गई है। इसके साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श संहिता प्रभावशील हो गई है। स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बिल्हा के ग्राम पंचायत पेण्डरवा (द), भरारी एवं मंजुरपहरी, कोटा के ग्राम पंचायत केन्दाडाड़ एवं तखतपुर के ग्राम पंचायत जूनापारा के सरपंच पद हेतु मतदान होगा। इसी प्रकार पंच पद के रिक्त पदों में बिल्हा के अंतर्गत ग्राम पंचायत धुमा के वार्ड क्र. 06, नेवसा के वार्ड क्र. 12, पोंड़ी स के वार्ड क्र. 12, लखराम के वार्ड क्र. 13, बिटकुली द के वार्ड क्र. 1, मस्तूरी के ग्राम पंचायत सुलौनी के वार्ड क्र 10 एवं पचपेड़ी (3), कोटा के ग्राम पंचायत मझवानी के वार्ड क्र 3, मझगवां के वार्ड क्र. 01, बेलगहना के वार्ड क्र. 17 एवं मेलनाडीह के वार्ड क्र. 6 तथा तखतपुर के जूनापारा में निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई है। मतदान केन्द्रों की सूची के प्रकाशन के साथ ही 2 जून को नाम निर्देशन पत्र लिये जाएंगे। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 9 जून है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आदेश जारी कर निर्वाचन प्रक्रिया के समाप्ति तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित किया गया हैं। चुनाव प्रचार सभाओं के आयोजन, लाउडस्पीकर का उपयोग, जुलूस के मार्ग निर्धारण एवं जुलूस निकालने के लिए एवं संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में होर्डिंग्स लगाने हेतु सक्षम अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*