Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाही

*अवैध शराब पर जीपीएम पुलिस की कार्यवाही*

*गौरेला पेंड्रा मरवाही से कृष्णा पांडे की रिपोर्ट

*90 लीटर अंग्रेजी शराब कीमत 55000 रुपए,18 लीटर अवैध महुआ शराब कीमत 4000 रुपए , एक सुमो वाहन 500000 लाख, कुल कीमती 5,59,000 रुपए जप्त*

*तीन प्रकरण दर्ज 06 आरोपी गिरफ्तार*

थाना पेंड्रा

अपराध क्रमांक 354/23
धारा 34(2) आबकारी एक्ट

आरोपी जयपाल सलाम पिता देव सिंह सलाम 38 साल निवासी पथर्रा चौकी कोटमी


अपराध क्रमांक 355/23
धारा 34(2) आबकारी एक्ट

आरोपी जयलाल यादव पिता राम सिंह यादव 43 साल निवासी पथर्रा चौकी कोटमी


अपराध क्रमांक 355/23
धारा 34(2),59 ए आबकारी एक्ट

आरोपी 1 रामदयाल जायसवाल पिता सीता शरण जायसवाल इटमा थाना अतरैला रीवा
2 मूलचंद उर्फ गुड्डू राठौर पिता बुद्धधा राठौर ग्राम मुंडा थाना जैतहरी
3 लव कुश पिता बिहारी लाल राठौर ग्राम मुंडा थाना जैतहरी
4अनिल राठौड़ उर्फ गुड्डू पिता मोतीलाल राठौर मुंडा थाना जैतहरी


*पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल* के द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियो को अवैध शराब की बिक्री में लगाम लगाने हेतु कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी तारतम्य में थाना पेंड्रा में अवैध शराब के तीन मामले दर्ज किए गए। मुखबिर से सूचना थाना प्रभारी पेंड्रा को प्राप्त हुई थी की
पथर्रा होटल का संचालक अपने होटल में अवैध महुआ भट्टी का शराब बिक्री हेतु रखा है। इसके साथ सकोला यादव होटल के संचालक द्वारा भी अपने होटल में महुआ शराब बिक्री करने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई थी।

साथ ही यह भी सूचना प्राप्त हुई थी कि मध्य प्रदेश में बिक्री हेतु अंग्रेजी शराब को कुछ लोग वाहन क्रमांक JH 08C 0407 में लेकर
छत्तीसगढ़ में बिक्री हेतु दोपहर के रास्ते ला रहे हैं।

थाना प्रभारी पेंड्रा के द्वारा ऊक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अशोक वाडेगांवकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेंड्रा को टीम बनाकर त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देश दिए ।

थाना प्रभारी पेंड्रा की टीम के द्वारा कार्यवाही की गई तथा सकोला एवं पथर्रा में होटल संचालकों से 08 ,10 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसी प्रकार धोबहर के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोक कर चेक किया गया जिस पर मध्य प्रदेश में बिक्री हेतु अधिकृत शराब को आरोपियों के द्वारा छत्तीसगढ़ में बिक्री हेतु लाना पाए जाने पर कुल 10 पेटी 90 लीटर अंग्रेजी शराब को एवं सुमो वाहन को आरोपियों से जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक धर्म नारायण तिवारी उप निरीक्षक गंगा प्रसाद बंजारे सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र प्रताप सिंह, चंदन सिंह ,प्रधान आरक्षक अरूण तिर्की, आरक्षक हेमसिंह, आशीष कुमार विकास पांडे एवं प्रमोद खलखो का सराहनीय योगदान रहा।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*