Global news live
कोंडागांव

*अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर अब सिर्फ जुर्माना नहीं, 2 से 5 साल की सजा एवं 5 लाख तक जुर्माना*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट कोंडागांव से*

*अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर अब सिर्फ जुर्माना नहीं, 2 से 5 साल की सजा एवं 5 लाख तक जुर्माना*

*कोण्डागांव ग्लोबल न्यूज**, 15 सितम्बर 2023/*शासन से जारी निर्देशानुसार जिले में रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु अब कड़े मापदण्डों के अनुसार कार्यवाही की जायेगी शासन के निर्देशानुसार कोई भी वाहन या व्यक्ति खनिज का अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करते पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी एवं उक्त कृत्य की पुनरावृत्ति या दो बार पकड़ेे जाने पर उनके विरूध्द खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 (1) के तहत् प्रकरण न्यायालय में दर्ज किये जायेंगें, दोषी सिध्द होने पर 2 से 5 साल की सजा/करावास या 5 लाख रूपये तक जुर्माना किया जा सकेगा।
रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु विभाग द्वारा समय-समय कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन पर जिले में अवैध उत्खनन परिवहन और भण्डारण के विरूध्द निरंतर निगरानी कर कार्यवाही हेतु टास्क फोर्स की बैठक आयोजित कर स्थानीय स्तर पर संयुक्त जांच दल का गठन कर समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तहसीलदार, पुलिस एवं परिवहन विभाग, खनिज विभाग को खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, भण्डारण पर सतत जांच कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने सक्त निर्देश दिये गये हैं।
खनिज व्यवसायी ठेकेदार एवं ट्रांसपोर्टरों से अपील की गई है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण न करें और न करने दें, तथा अवैध परिवहन ना हो इस नियमों का प्रचार-प्रसार करने के साथ नोटिस बैनर, पोस्टर लगाये जाने साथ ग्राम पंचायतों कोे मुनादी कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

Latest news
*भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल हुए शिवरतन शर्मा* *बिलासपुर संभाग obc मोर्चा का सह प्रभारी बनाए गए आशीष जायसवाल* *गोपाल एवं  वास्तु पूजन महोत्सव संपन्न* *कोरबा में रमेश जायसवाल को मिली संगठन में बड़ी जिम्मेदारी* *विधानसभा सचिवालय में पत्रकारों के हितों एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को लेकर ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड म... *पंजीयन पुस्तिका के पूजन के साथ ही रामायण ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन प्रारंभ* *राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन* *उत्पाती बंदरों ने बिगाड़ी  करोड़ों की विद्युती साज सज्जा* *न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ट्री ऑफ लाइफ शिल्पकृति* *मनोज मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी*