*भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ*


भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
*भाटापारा, 16 नवंबर ग्लोबल न्यूज*
सिविल लाइन भाटापारा में शर्मा परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह, अष्टादश पुराण परायण, शिवशक्ति अनुष्ठान एवं पर्वतदान का भव्य शुभारंभ हुआ।
15 से 24 नवंबर तक चलने वाले इस दिव्य अनुष्ठान का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ। कलशयात्रा अखंड रामनाम सप्ताह मंडप से प्रारंभ होकर नवधा रामायण मंडप, नक्खी बाबा तालाब से कलश जल लेते हुए कथा स्थल पहुंची। भगवान के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पंचांग पूजन, दशविध स्नान और वेदी पूजन के साथ अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ हुआ।
यह आयोजन पत्रकार नंदकिशोर शर्मा के मनोयोग, पूर्वजों के पुण्य प्रताप तथा कैलाश, विनोद, विजय, रविन्द्र, अतुल, नरेंद्र, मुकेश, श्लोक, माधव, राम आदि परिवारजनों के सहयोग से हो रहा है। यज्ञाचार्य स्व. कन्हैयाधर दिवान की प्रेरणा, आचार्य पं. प्रकाश तिवारी के आशीर्वाद एवं कथावाचक आचार्य ओम प्रकाश जोशी (खम्हरिया वाले) के सान्निध्य में कथा का आयोजन किया जा रहा है।
*कथा के प्रमुख प्रसंग*
– *17 नवंबर भागवत माहात्म्य, गौकरण कथा
– *18 नवंबर वाराह अवतार, कपिलोपाख्यान
– *19 नवंबर ध्रुव चरित्र, जड़भरत चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, नरसिंह अवतार
– *20 नवंबर वामन अवतार, श्रीराम जन्म एवं श्रीकृष्ण जन्म उत्सव
– *21 नवंबर नंदोत्सव, बाललीला, गोवर्धन पूजा
– *22 नवंबर गोपी-उद्धव संवाद, महारास, रुक्मणी विवाह
– *23 नवंबर सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष कथा विश्राम
– *24 नवंबर सहस्रधारा पर्वतदान एवं प्रसादी के साथ समापन
शर्मा परिवार ने समस्त धर्मप्रेमी जनों से अनुष्ठान में अधिक से अधिक भागीदारी का आग्रह किया है।









