करगी रोड कोटा

*राज्य स्तरीय व्हालीबॉल प्रतियोगिता में कोटा आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल की दो खिलाड़ियों रिषा शुक्ला और सिमरन साहू का चयन हुआ है *

गोपाल यादव की रिपोर्ट ग्लोबल न्यूज कोटा


महासमुंद में होने वाले राज्य स्तरीय खेल के लिए रिषा शुक्ला का चयन ।
कोटा आत्मानंद के दो खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल में चयनित ।




करगीरोड (कोटा) – सात से नौ सितम्बर तक महासमुंद में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय व्हालीबॉल प्रतियोगिता में कोटा आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल की दो खिलाड़ियों रिषा शुक्ला और सिमरन साहू का चयन हुआ है । बिलासपुर संभाग की टीम सात से नौ सितम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय व्हालीबॉल प्रतियोगिता में शामिल होगी ।
आत्मानंद स्कूल की दो छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर संस्था के प्राचार्य के साथ ही सभी शिक्षकों ने खिलाड़ियों अच्छे खेल का प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए पूरी टीम को बधाई दी है ।
राज्य स्तरीय खेल में बिलासपुर संभाग की टीम में सेजस कोटा से रिषा शुक्ला , सिमरन साहू , सक्ती से आरती , नंदनी यादव , एश्वर्या , गोढ़ी कोरबा से नव्या , रितिका लहरे अकलतरा से ममता खैरवार ,अंतरा नेताम , संध्या खैरवार , प्रतिज्ञा खैरवार तथा रश्मि का चयन हुआ है ।

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट भाटापारा नगर निगम प्रस्ताव पर परिषद एकमत* * परसराम भारद्वाज की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित* *ब्रेकिंग न्यूज़  कोटा CHC बना रेफर सेंटर गरीब मरीज प्राइवेट में लुटने को मजबूर* *ग्राम पंचायत दवनपुर में जल जन सेवा संकल्प कार्यक्रम संपन्न* *कविता शर्मा को मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान* *वार्ड नंबर 9 में सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन* *अमरकंटक में सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा* *चार दिन तक गूंजेंगे वैदिक मंत्र अमरकंटक में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था* *भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत  सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ* *ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़ वन अधिकार का पट्टा फिर भी धान बेचने से वंचित बैगा परिवार*