Global news live
करगी रोड कोटा

*राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रतनपुर में आदिशक्ति माँ महामाया देवी के दर्शन किए *



*माँ महामाया देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की*
हरीश चौबे / रामनारायण यादव ( नंदू)
करगीरोड (कोटा) छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर के आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने माँ महामाया देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की ।पहली बार देश के राष्ट्रपति माँ महामाया देवी के दर्शन के लिए आये है इस अवसर पर माँ महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया है । इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन,
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह सहित मंदिर समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास है। कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया। उनके द्वारा आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर का निर्माण 11वी शताब्दी में कराया गया था।माँ महामाया रतनपुर शाखा के कलचुरी राजाओ की कुलदेवी थी । यहाँ पर दोनों नवरात्रियों में मेला भरता है ।

Latest news
*आपातकाल के 51 वर्ष लोकतंत्र की हत्या का काला दिन* *मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला*