करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी*

*ग्लोबल न्यूज लाइव वेब रामनारायण यादव की रिपोर्ट**कोटा थाना में 02 अलग-अलग प्रकरण में 02 आरोपीगणों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

*महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी*

करगीरोड (कोटा) कोटा थाना क्षेत्र में ,बिलासपुर पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है, इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानों में लगातार महिला संबंधी अपराध छेड़छाड़/बलात्कार/मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 05.04.2024 को थाना प्रभारी कोटा रजनीश सिंह को अलग-अलग सूचना मिला की बलात्कार के आरोपी अपने सकुनत पर आए हुए हैं। सूचना पर कोटा थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम बाजारपारा कोटा तथा बेलसरी तखतपुर भेजकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी *01.विनोद उर्फ बउला निर्मलकर उम्र 31 साल आजादपारा तखतपुर थाना तखतपुर हाल मुकाम बाजारपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर एवं 02.प्रीतम गेंदले पिता सुरेंद्र गेंदले उम्र 21 साल बेलसरी तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर* दोंनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और ग्रामीण तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नूपुर उपाध्याय थाना प्रभारी रजनीश सिंह और स्टाफ़ की सराहना की है ।

छेड़छाड़/बलात्कार/मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, स.उ.नि. ओंकार बंजारे, सनत पटेल आरक्षक खेमंत पाल, भोप साहू,संतोष श्रीवास, म.आर. पूर्णिमा सिदार, दीपिका लोनिया का सराहनीय योगदान है।

Latest
*नकटी के बाद अब चंदेरी की चरागाह जमीन उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी* * बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों में लाखों का फर्जीवाड़ा* *कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान* *जिला शिक्षा अधिकारी का लिपिक संघ ने किया सम्मान* *जंगल से भटका हिरण पहुंचा गांव तार में उलझने से गई जान* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर चलाएंगे अभियान अरुण त्रिवेदी*