Global news live
पंखाजूर

*सावित्री मनोज मंडावी विधायक भानुप्रतापपुर भूपेश है तो भरोसा है भरोसे की सरकार*

विधायक

भूपेश बघेल के प्रबंधन के आगे भाजपा रमन के 15 साल फीके सावित्री मनोज मंडावी विधायक भानुप्रतापपुर

/बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट/

//पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़//

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा के अंतिम सत्र में कर्मचारियों के हित का बड़ा अनुपूरक बजट पेश किया हैं। मुख्यमंत्री ने वित्तीय प्रबंधन के मामले में छत्तीसगढ़ के सर्वहारा वर्ग की आंखों में चमक बिखेरी है। यह बात भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी वर्ग किसान, जवान, मजदूर, बैगा, गुनिया, सिरहा, पटेल, कोटवार, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सभी के लिए कार्य किया है।
प्रदेश में ऐसा कोई वर्ग नहीं हैं जो मुख्यमंत्री के लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ न ले पा रहा हो। 15 वर्षों तक बीजेपी और रमन सिंह के वित्तीय कुप्रबंधन के चक्रव्यूह में फंसा छत्तीसगढ़ राज्य कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था।सावित्री मनोज मंडावी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र राज्य में सेवा के क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के लिए खुशखबरी वाला सत्र रहा। दैवेभो,संविदा, पुलिस सहित सरकारी मातहत को 1750 करोड़ अतिरिक्त भार के साथ उन्हें खुशियां देने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणाएं की हैं जिसमें शासकीय क्षेत्र में कार्य करने वाले अकुशल, अर्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल वर्ग के कर्मचारियों को 4 हजार रुपए मासिक की श्रम सम्मान राशि दिए जाने के साथ राज्य के 5 लाख से अधिक कर्मचारियों को प्रतिशत 4 अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने की घोषणा की। जिससे अब राज्य के शासकीय सेवकों को भी केंद्र के समान महंगाई भत्ता मिलेगा। संविदा वेतन के तौर पर कार्यरत 37 हजार कर्मचारियों को वेतन पर 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी अतिथि शिक्षक विद्या मितान को प्रति माह 2 हजार रुपए अतिरिक्त दिया जाएगा, पटवारियों को प्रति माह 500 संसाधन भत्ता, 10 हजार पंचायत सचिवों को 2 हजार 500 से 3 हजार रुपए मासिक भत्ता दिए जाने की घोषणा। इसके अन्य घोषणाओं से दूसरे कर्मचारियों को लाभ होगा। उन्होंने पहले ही शासकीय कर्मचारियों को शनिवार-रविवार का दो दिवसीय छुट्टी देकर उनका काम हल्का किया है। साढ़े चार साल में भूपेश बघेल की सरकार ने कर्मचारियों के हित में लगातार उत्कृष्ट कार्य किया है।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*