Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*DFO नीरज यादव के निर्देश पर संयुक्त टीम की दबिश पिंकू-गीता खांडे के घर से2.372 घनमीटर सागौन मिला*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

कोटा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 3.24 लाख की अवैध लकड़ी जब्त, आरोपी फरार”
*कोटा अमलीकांपा में वन विभाग का छापा, सागौन-साल की अवैध चिरान बरामद”
*सर्च वारंट पर छापा: कोटा वन मंडल ने पकड़ी लाखों की सागौन, रमदा मशीन भी जब्त”
*वन विभाग-उड़नदस्ता-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी फरार, तलाश जारी”
DFO बिलासपुर नीरज यादव के निर्देश पर 22.04.2026 को वन परिक्षेत्र कोटा, बेलगहना, उड़नदस्ता बिलासपुर और पुलिस की संयुक्त टीम ने तखतपुर के अमलीकांपा निवासी पिंकू खांडे, गीता खांडे के घर दबिश दी।
सर्च वारंट के तहत हुई कार्रवाई में आरोपी के घर-बाड़ी से 1 रमदा मशीन, 2.372 घनमीटर सागौन चिरान, 0.794 घनमीटर साल चिरान और 0.040 घनमीटर शीशम चिरान जब्त किया गया। जब्त वनोपज की कीमत 3,24,370 रुपये आंकी गई है। जब्त माल कोटा सेल डिपो भेजा गया।

आरोपी टीम के पहुंचने से पहले फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। कार्रवाई में SDO अनिल भास्करन, रेंजर नितिन लहरे के नेतृत्व में सुरेश बंजारे, नरेन्द्र बैसवाड़े, सूरज मिश्रा , वनपाल कृष्णकुमार यादव ,वनरक्षक लक्ष्मीनारायण साहू ,उदय प्रकाश श्रीवास्तव, देव् यादव, शैलेन्द्र पोर्ते, रूपा यादव, संदीप पोर्ते एवम अनुराग तिवारी,सूरज भोई का विशेष योगदान रहा।समेत वन विभाग की टीम शामिल रही।

Latest news
*DFO नीरज यादव के निर्देश पर संयुक्त टीम की दबिश पिंकू-गीता खांडे के घर से2.372 घनमीटर सागौन मिला* *1238वीं जयंती पर आदि गुरु शंकराचार्य जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई* *सामुदायिक स्थानों पर अतिक्रमण हटाने करें कड़ी कार्यवाही कलेक्टर* *डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी का मामला गरमाया* *श्रद्धा-भक्ति से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती* *इंदौर निवासी अमजद खान ने अपनाया सनातन हिंदू धर्म * *अमरकंटक नगर पालिका का अवैध कब्जे पर का चला बुलडोजर* *भुंडा कोना हनुमान मंदिर के पास  बोलेरो  पलटी 04 लोग हुए घायल * *विप्र सेवा संघ एवं सर्व समाज के तत्वावधान में परशुराम जन्मोत्सव पर निकल गई भव्य शोभा यात्रा* *किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण*