Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक प्रत्येक रविवार को लगने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़

चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में 120 मरीजों ने कराया पंजीयन , विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/
पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में प्रत्येक रविवार की भांति इस रविवार को भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में आस पास क्षेत्रो के ग्रामीणों , नगरवासियों एवं दूर-दराज से आए मरीजों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श का लाभ उठाया । शिविर में कुल 120 मरीजों का पंजीयन किया गया जिससे लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा सेवाओं के प्रति बढ़ती विश्वास भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी ।

स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं । विशेष रूप से आज शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच शिविर भी आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया । चिकित्सकों द्वारा मरीजों को संतुलित आहार , नियमित व्यायाम एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई ।

शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. योगेंद्र सिंह परिहार , डॉ. सुभाष सिंह , डॉ. एस.के. तिवारी एवं डॉ. शकुंतला लाहिड़ी ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया । वहीं फार्मासिस्ट देवेश पटेल द्वारा मरीजों को दवाइयों का वितरण किया गया । लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार तिवारी ने विभिन्न जांच प्रक्रियाओं का संचालन किया ।

शिविर के सफल संचालन में सुखनंदन सिंह , ईश्वरी पेंद्राम एवं दीपक चंद्रवंशी , रामसनेही नापित का विशेष सहयोग रहा । आयोजन समिति ने बताया कि प्रत्येक रविवार को इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है ताकि समय रहते रोगों की पहचान कर उपचार संभव हो सके ।

क्षेत्रवासियों ने चिकित्सालय प्रबंधन एवं चिकित्सकों के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं जनकल्याणकारी सिद्ध हो रहे हैं ।

Latest news
*विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 14 मई को प्लेसमेंट कैंप* *सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर गोबरहीन शिव मंदिर में हुआ भव्य आयोजन* *रायपुर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा साहस और खेल भावना का संगम* *निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़* *पुरुषोत्तम मास आत्मशुद्धि भक्ति और धर्म साधना का दिव्य अवसर* *सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा*