छत्तीसगढ़रायपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*रायपुर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा साहस और खेल भावना का संगम*

रायपुर ग्लोबल न्यूज मनोज शुक्ला की रिपोर्ट
*रायपुर, 9 मई 2026, शनिवार* 
क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वावधान में महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन झूलेलाल धाम, कैनल रोड, रायपुर में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में नारी शक्ति, साहस, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में दर्शकों एवं खेल प्रेमियों की उपस्थिति से पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक  सुनील सोनी, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं क्रीड़ा भारती प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती अनामिका सिंह, पार्षद श्री मनोज वर्मा, श्रीमती नीता डुमरे, श्रीमती हर्षा साहू, श्रीमती सीमा संतोष साहू, श्री सचिन मेघानी, पूर्व पार्षद  जितेंद्र बड़वानी, क्रीड़ा भारती अध्यक्ष  संजय शर्मा, प्रांत मंत्री  सुमित उपाध्याय सहित भारवी वैष्णव, पद्मा शर्मा, सुमन यादव, खुशबू शर्मा, सोनवानी जी, भरत बरेट, भूषण साहू, नीरज शुक्ला, रोहित द्विवेदी एवं अन्नू कंवर  की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को मंच देना तथा नारी सशक्तिकरण का संदेश मजबूत करना रहा। प्रतिभागी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन क्रीड़ा भारती की टीम एवं सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से संभव हुआ।

Latest
*अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान* *जिला शिक्षा अधिकारी का लिपिक संघ ने किया सम्मान* *जंगल से भटका हिरण पहुंचा गांव तार में उलझने से गई जान* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर चलाएंगे अभियान अरुण त्रिवेदी* *कोटा नगर पालिका में गतिरोध सांसद प्रतिनिधि और एल्डरमैन को हटाने की मांग* * बालिका प्रतिभाओं के सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित है* *नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश*