
*अमरकंटक पहुंची लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री*
अमरकंटक पहुंची लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री श्रीमती संपतिया उईके
मां नर्मदा का किया पूजन-अर्चन , अमरकंठ महादेव में किया रुद्राभिषेक
अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में पहुंची लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके मां नर्मदा उद्गम स्थल में विधिवत दर्शन , पूजन एवं अर्चन किया । मंत्री श्रीमती उईके ने गहन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मां नर्मदा के पावन दरबार में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख , समृद्धि एवं कल्याण की कामना की ।
इसके पश्चात उन्होंने अमरकंटक स्थित प्रसिद्ध अमरकंठ महादेव मंदिर में भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक किया । धार्मिक वातावरण और शिवभक्ति से सराबोर इस आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा । नर्मदा मंदिर के पुजारी उमेश द्विवेदी (बंटी) महाराज ने मंत्री उईके का विधिवत रुद्राभिषेक कराया ।
जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके लगभग ढाई घंटे तक नर्मदा उद्गम मंदिर परिसर में रहीं तथा मंदिर की धार्मिक गतिविधियों में सहभागिता निभाई । उन्होंने ने दर्शन एवं पूजन के उपरांत वे बिजुरी नगर के लिए रवाना हो गईं , जहां वे राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम एवं तिलकोत्सव समारोह में शामिल होगीं ।
