Global news live
कोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*राष्ट्रीय ट्रैकिंग कैम्प 2024 से लौटे शामपुर के कैडेट्स*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

*राष्ट्रीय ट्रैकिंग कैम्प 2024 से लौटे शामपुर के कैडेट्स*

बैहर बालाघाट मध्यप्रदेश में आयोजित नेशनल ट्रैकिंग कैंप 2024 के लिए चयनित शामपुर हायर, सेकेंडरी स्कूल से तीन छात्राएं योगिता नेताम जिग्यासा मरकाम एवं संध्या पोयाम अपना कैंप सफलतापूर्वक पूर्ण कर वापस जिला मुख्यालय कोंडागांव पहुंचे । उनको लेने कोंडागांव बस स्टैंड में भीषण गर्मी की तपती दुपहरी में पहले से ही संस्था के एन सी सी केयर टेकर सियाबती पोयाम , प्राचार्य अनूप कुमार विश्वास एवं खासतौर पर स्थानीय कलाकार प्रोत्साहक , प्रेरक संकुल सोनाबाल में प्रधान अध्यापक कैडेट्स स्वागत हेतु पंहुचे थे ।
इस अवसर पर छात्राओं को स्वल्पाहार के दौरान अपने अविस्मरणीय अनुभवों को हितेंद्र श्रीवास के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देकर साझा किया ।
बैहर बालाघाट में आयोजित दिनांक 31 मई 2024 से 08 जून 2024 तक आयोजित केंप में मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के 510 छात्र छात्राओं में जगदलपुर से 02 , शामपुर से 03 , बड़ेडोंगर से 04 प्रतिभागीयों ने भाग लिया । उल्लेखनीय है कि शामपुर के इन छात्राओं के लिए केंप अवधि में जंगल पहाड़ नदी आदि ट्रैकिंग के अलावा व्हालीबाल , रस्साकशी में भाग लेना जहां आनंददायक रहा वहीं रेलगाड़ी में जीवन का पहला सफर करना रोमांचकारी रहा । चुंकि इससे पूर्व इन्होंने रेलगाड़ी का जीवंत दर्शन नहीं किया था ।
इस सफलता की जानकारी के मिलते ही कोंडागांव में एन सी सी के भूतपूर्वअधिकारी रहे तथा लेखा वाणिज्य विशेषग्य वर्तमान में छिंदवाड़ा निवासी जी डी लिंगायत ने दूरभाष वार्ता कर हर्ष उद्गार कर केडेट्स तथा अधिकारीयों को बधाईयां अभिव्यक्त किया ।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*