*कोयले की कालिख से दागदार न हो कोटा जनता का ऐलान*

*कोटा में कोल वाशरी के खिलाफ लामबंद हुए नागरिक NOC निरस्त करने की मांग*

कोटा—- नगर में प्रस्तावित तिवरता बेनिफिकेशन की कोल वाशरी और रेलवे साइडिंग के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। वार्ड 14-15 के नागरिकों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर NOC आवेदन निरस्त करने की मांग की है।
नागरिकों का कहना है कि इस परियोजना से कोयले की धूल, वायु प्रदूषण और भारी वाहनों से जनस्वास्थ्य व पर्यावरण को नुकसान होगा। उन्होंने विशेष सभा बुलाकर प्रदूषणकारी परियोजनाओं को NOC न देने का प्रस्ताव पारित करने और आपत्तियों को कार्यवाही में दर्ज करने की मांग की।
ज्ञापन देने पहुंचे नागरिकों को कार्यालय में अधिकारी और अध्यक्ष नहीं मिले।
ज्ञापन के दौरान प्रकाश जायसवाल, आदित्य दीक्षित, सूरज गुप्ता, फूलचंद अग्रहरि विशेष गुप्ता, नितिन साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
प्रकाश जायसवाल बोले कोटा में प्रदूषण फैलाने वाली परियोजनाएं किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होंगी। NOC तत्काल निरस्त हो, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी।
