करगी रोड कोटाग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*ब्रेकिंग न्यूज़ कोटा गांधी बाग का जलवा कायम  लगातार प्रथम*

*कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट*

*टिशू पेपर से बना पंडाल, पूर्व CM भी आए दर्शन को गांधी बाग की मातारानी फिर अव्वल*

गांधी बाग माता रानी समिति के सभी सदस्य गण

*गांधी बाग की मातारानी मेंन रोड*

कोटा —मातारानी की कृपा और सदस्यों की मेहनत जब एक साथ मिल जाए तो पुरस्कार कदम चूमता ही है। नगर के गांधी बाग दुर्गा उत्सव समिति ने इस बार फिर साबित कर दिया कि भक्ति में रचनात्मकता हो तो चर्चा पूरे प्रदेश में होती है।

गांधी बाग की मातारानी को नगर दशहरा उत्सव 2026 में सजावट के लिए प्रथम पुरस्कार मिला है। यह जीत एक दिन की नहीं बल्कि 10 दिनों की अथक मेहनत का फल है।

मातारानी के आगमन से लेकर भव्य विसर्जन तक, समिति के हर सदस्य ने दिन-रात एक कर दिया। इस बार का पंडाल ही सबसे अलग था टिशू पेपर से निर्मित भव्य और आकर्षक पंडाल, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा। पंडाल के अंदर बालस्वरूप में विराजित माँ दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा ऐसी थी कि देखने वाला देखता ही रह जाए।

इस अनोखी सजावट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुईं। चर्चा इतनी हुई कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी खुद मातारानी के दर्शन करने गांधी बाग के पंडाल पहुंचे और समिति के प्रयासों की सराहना की।

समिति के सदस्यों का कहना है ये पुरस्कार हमारा नहीं, हमारी मातारानी का है। हमने तो बस माँ के लिए थोड़ा सा सजाया था माँ ने हमें इतना बड़ा आशीर्वाद दे दिया।

Latest