Global news live
पंखाजूर

*हत्या मामले में तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफतार*

रेखा मंडल हत्या मामले में तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफतार —

*बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट*

पखांजुर//ग्लोबल न्यूज़//

पुलिस अधीक्षक कांकेर दिव्यांग पटेल (आईपीएस) के कुशल मार्गदर्शन में ,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर रवि कुजुर के नेतृत्व में दिनांक 16-7-23 को थाना पखांजूर के अपराध क्रमांक 123/ 23, धारा– 302 भादवि के प्रकरण में मृतिका रेखा मजूमदार के हत्या का खुलासा कर तीन आरोपी गण को गिरफ्तार करने में थाना पखान्जुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15/7/23 को प्रार्थी विजय मजुमदार पिता स्वर्गीय कुमुद मजूमदार उम्र 52 वर्ष निवासी पीवी 67 थाना पखांजूर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की पत्नी रेखा मजूमदार उम्र 47 वर्ष को दिनांक 14–15/7/23 के दरमियानी रात कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतिका रेखा मजुमदार का गला घोट कर हत्या कर दिया है कि रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 123/23 धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था कि सायबर सेल कांकेर के डीएसपी ठाकुर से प्राप्त तकनीकी सहायता, एफएसएल वैज्ञानिक जगदलपुर श्याम के बारीकी से साक्ष्य संकलन , डॉग स्कॉट की सहायता व स्थानीय मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेहियो से पूछताछ करने पर मृतिका रेखा मजूमदार का हत्यारा उनका सगा बेटा विप्लव मजूमदार, बहू पापिया मजूमदार ,दामाद अनूप दास उर्फ बॉपी ही निकला ,आरोपी अनूप दास को संदेह था कि उसकी पत्नि उनका कमाई का पैसा उनकी सास रेखा मजुमदार को देती है तथा मृतिका का बेटा बहु अपनी मां के टोका टाकी व बंदिश से परेशान थे जिसके कारण तीनों दिनांक 14/7/23 के रात्रि 11/ 00 बजे मृतिका को योजनाबद्ध तरीके से बरामदा में बिस्तर लगाकर सोई हुई रेखा मजूमदार को बिस्तर में रखे टॉर्च में लोहे लगा भाग से कान व गाल के पास मारने उपरांत तीनों मिलकर मृतिका के साड़ी के ही पल्लू से गला घोट कर हत्या कर दिया और शव, टॉर्च , चप्पल को छुपाने की दृष्टि से अपने घर बाड़ी के पीछे फेंक देना आरोपी गण द्वारा अपने स्वीकारोक्ति कथन में बताया है,प्रकरण में सभी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना पखांजूर प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख , निरीक्षक संजय यादव महिला एएसआई बिंदु लता देवांगन ,प्रधान आरक्षक राजेश साहू प्रधान आरक्षक रविंद्र ठाकुर , भूआर्य आरक्षक हेमंत द्विवेदी, यामले, भंडारी, गावड़े,आनंद, संजित , जोसेफ, नोहर सिन्हा, सलाम,महिला आरक्षक सेवती सोरी,अगसिया व अन्य पखांजूर थाना के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा है।

जप्त सामग्री
(1) मोटर सायकल
(2) तीन नग मोबाइल
नाम आरोपी
(1) श्रीमति पापिया मजूमदार पति विप्लव उम्र 22 वर्ष निवासी पीवी 67 सत्यनगर थाना पखांजूर
(2) विप्लव मजूमदार पिता विजय मजूमदार उम्र 28 वर्ष पीवी 67
(3) बापी @ अनूप दास पिता रविन्द्र दास 34 वर्ष पीवी 36चांदीपुर थाना पखांजूर का है।

Latest news
*किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण* *जिले की 33 सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन* *ग्राम मथनीबेड़ा में अस्मिता परियोजना का शुभारंभ* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक* *लालसोट महिला मंडल द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम* *सिविल अस्पताल में जरूरी है सुरक्षा गार्ड अश्वनी शर्मा* .*भारतीय जनता पार्टी के द्वारा डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई* *कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति बिलासपुर संभाग का चुनाव संपन्न* *पोढ़ी, पचरा, दारसागर, अमाली एवं अमा गोहन में खुले नए केंद्र* *दसवीं मे 98•2 प्रतिशत प्राप्त कर रचा कीर्तिमान अपर्णा मिश्रा *