अमरकंटक ग्लोबल न्यूज मध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मां नर्मदा को अर्पित की चुनरी*

*अमरकंटक / ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय*

अमरकंटक में रामघाट से निकली चुनरी यात्रा, मां नर्मदा को अर्पित की चुनरी

मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक के रामघाट पर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। रामघाट के उत्तर तट से दक्षिण तट तक चुनरी यात्रा निकालकर मां नर्मदा को श्रद्धापूर्वक चुनरी अर्पित की गई।

श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास पंडित कुंज बिहारी दास भक्तमाली की उपस्थिति में विधिवत पूजन-अर्चन और महाआरती के साथ मां नर्मदा की आराधना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने चुनरी अर्पित कर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

इस दौरान पूरा रामघाट मां नर्मदा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

आयोजन में गुलाब अग्रवाल, अंकित महल वाला, अंकुश महल वाला, सीताराम महल वाला, बजरंग महल वाला, गोविंद महल वाला, पवन कुमार सुल्तानिया, मनोज सुल्तानिया, आलोक अग्रवाल, मामन गोयल, अमित परिहार, चंद्रभूषण पवार, पवन बांका, शिव मित्तल, राकेश जैन, सुखदेव सिंह ग्रेवाल, डॉ. लखनेश शर्मा, प्रमोद गोयल, विकास महल वाला सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।

Latest