अमरकंटक ग्लोबल न्यूज मध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक भ्रमण पर रीवा के विद्यास्थली स्कूल के विद्यार्थी*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय*



रीवा के विद्यास्थली हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी 13 नवंबर से शैक्षणिक यात्रा पर अमरकंटक पहुंचे हैं।

भ्रमण के दौरान बच्चों ने मां नर्मदा उद्गम स्थल, माई की बगिया, सोनमुडा, कपिलधारा और दूधधारा का भ्रमण किया। अमरकंटक की हरी-भरी वादियों और आध्यात्मिक वातावरण से बच्चे काफी प्रफुल्लित हुए।

विद्यालय के डायरेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित इस यात्रा में प्राचार्य एच.के. खरे सहित विकास, संजीव, आर.डी., कुशल, प्रफुल्ल सहित पूनम, प्रतिभा, सीमा, साक्षी, नेहा, सरस्वती, पिंकी, सरिता, शिवांशी, संजू सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हैं।

भ्रमण के दौरान विद्यालय परिवार का ठहराव शांति कुटी आश्रम में रहा। आश्रम की व्यवस्था और आत्मीय आतिथ्य से सभी काफी प्रभावित हुए।

Latest