*भाटापारा को 5.38 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
*शिवरतन शर्मा की अनुशंसा पर भाटापारा को 5.38 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात*
*भाटापारा में विधुत विभाग के 4 बड़े कामों के साथ लोक निर्माण विभाग से बिजली तिराहा से पटपर नाका तक 1.60 किमी डिवाइडर का होगा कायाकल्प*
भाटापारा 27 अक्टूबर/ भाजपा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा की सतत अनुशंसा और अथक प्रयासों से भाटापारा अंचल को विकास की बड़ी और ऐतिहासिक सौगात मिली है। प्रदेश भाजपा सरकार के दो महत्वपूर्ण विभागों, ऊर्जा विभाग और लोक निर्माण विभाग ने एक ही दिन 26 अक्टूबर 2026 को कुल 5 कार्यों के लिए 5 करोड़ 38 लाख 70 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है इस स्वीकृति के बाद भाटापारा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ होगी और शहर के मुख्य मार्ग का सौंदर्यीकरण भी होगा ऊर्जा विभाग से 4.91 करोड़ के 4 कार्य स्वीकृत त्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कार्यपालक निदेशक रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सब ट्रांसमिशन एवं सिस्टम इम्प्रूवमेंट योजना 2026 के तहत बलौदाबाजार सर्कल के लिए 11.82 करोड़ की योजना में से 4 कार्य भाटापारा और सिमगा क्षेत्र के लिए स्वीकृत किए हैं। इन 4 कार्यों की कुल लागत 4 करोड़ 91 लाख 1 हजार रुपये है पहला कार्य भाटापारा के मंडी क्षेत्र में नया 33/11 केवी सब स्टेशन का निर्माण है। इसकी लागत 1 करोड़ 98 लाख 20 हजार रुपये है। यहां 5.00 एमवीए क्षमता का नया सब स्टेशन बनेगा। इसके साथ 0.50 किलोमीटर 33 केवी लाइन और 2.50 किलोमीटर 11 केवी लाइन का निर्माण पीसीसी पोल पर डॉग कंडक्टर के साथ किया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होने से मंडी क्षेत्र सहित आसपास के वार्डो, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और कृषि उपभोक्ताओं में लो वोल्टेज और बार बार ट्रिपिंग की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी दूसरा कार्य सिमगाआईपीडीएस सब स्टेशन का क्षमता विस्तार है। इसकी लागत 72 लाख 35 हजार रुपये है। यहां ट्रांसफार्मर की क्षमता 3.15 एमवीए से बढ़ाकर 5.00 एमवीए की जाएगी। इससे सिमगा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भरपूर वोल्टेज मिलेगा तीसरा कार्य भाटापारा के चंदीयापथरा सब स्टेशन का क्षमता विस्तार है। इसकी लागत भी 72 लाख 35 हजार रुपये है। यहां भी क्षमता 3.15 एमवीए से बढ़ाकर 5.00 एमवीए की जाएगी। इससे भाटापारा के किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की बिजली मिलेगी और मोटर पंप आसानी से चल सकेंगे चौथा कार्य सोनाडीह सब स्टेशन से बिटकुली सब स्टेशन तक 15 किलोमीटर लंबी 33 केवी इंटरलिंकिंग लाइन का निर्माण है। इसकी लागत 1 करोड़ 48 लाख 11 हजार रुपये है। इस लाइन के बनने से दोनों सब स्टेशनों के बीच संपर्क मजबूत होगा और किसी एक लाइन में फॉल्ट आने पर दूसरे से आपूर्ति जारी रखी जा सकेगी। इससे पूरे सर्कल में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
लोक निर्माण विभाग से 47.69 लाख का सौंदर्यीकरण कार्य
प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण भवन नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश में भाटापारा शहर के बिजली तिराहा चौक से पटपर नाका मार्ग (अन्य जिला मार्ग क्रमांक 06) के किलोमीटर 1/2 से 2/6 तक कुल 1.60 किलोमीटर के डिवाइडर में विशेष मरम्मत, पेंटिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 47 लाख 69 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह राशि वर्ष 2026-27 के विशेष मरम्मत मद से स्वीकृत की गई है विभाग ने कार्यपालन अभियंता बलौदाबाजार-भाटापारा को निर्देश दिए हैं कि सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कर समस्त विभागीयऔपचारिकताएं पूर्ण कर कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। इस कार्य से शहर के मुख्य मार्ग की सुंदरता बढ़ेगी और यातायात भी अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित होगा शिवरतन शर्मा ने जताया सरकार का आभार इस उपलब्धि पर भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने कहा कि भाटापार व्यापार और कृषि के कारण बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है। नया सब स्टेशन और क्षमता विस्तार से आने वाले 10 साल तक की जरूरत पूरी होगी। वहीं बिजली तिराहा से पटपर नाका मार्ग शहर का मुख्य प्रवेश मार्ग है, इसके डिवाइडर के सौंदर्यीकरण से शहर की सुंदरता बढ़ेगी और यातायात भी सुरक्षित होगा।शिवरतन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है। भाटापारा विधानसभा के लिए पूर्व में भी बड़े कार्य स्वीकृत हुए हैं और आने वाले समय में और भी बड़े कार्य स्वीकृत होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , लोक निर्माण मंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया
