ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*13 युवाओं ने थामा कमल का साथ शिवरतन शर्मा ने किया स्वागत*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*कौशलपुर कोलिहा मंडल, ढेकुना के 13 युवाओं ने थामा कमल का साथ, शिवरतन शर्मा ने किया स्वागत*

भाटापारा 24 अक्टूबर/ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका‌ प्रयास के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विकासोन्मुखी नीतियों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के हित में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर शुक्रवार को कौशलपुर कोलिहा मंडल के ग्राम पंचायत ढेकुना के 13 ऊर्जावान युवाओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा के निवास कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया यह प्रवेश किसान मोर्चा महामंत्री दीपक साहू एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोशन साहू के विशेष प्रयास में हुआ इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने सभी नए कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र भेंटकर उनका भाजपा परिवार में विधिवत स्वागत किया। शिवरतन शर्मा ने कहा कि आज ढेकुना में जो युवा जोश दिखाई दे रहा है, वह आने वाले समय में भाजपा को और मजबूत करेगा।
इन युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता महेन्द्र निषाद, मुरारी साहू,  शफिक साहू, यशवंत साहू, कमलेश साहू, गजानंद साहू,  लुकेश साहू, अक्षय साहू, लक्ष्मीनारायण निषाद, निखिल साहू, शिवम निषाद, सनत दास सोनवानी और लखन साहू भाजपा ही एक ऐसी पार्टी हैं जो युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं शिवरतन शर्मा शिवरतन शर्मा ने इस विषय में चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक विकास हुआ है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है, किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिल रहा है, युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं और हर गाँव तक विकास पहुँच रहा है भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखती है, सुशासन देती है और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती है शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति ही भाजपा का भविष्य है और आज जो युवा भाजपा से जुड़े हैं, वे कल पार्टी के मजबूत स्तंभ बनेंगे। उन्होंने सभी नए साथियों को बधाई दी और उज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं नए शामिल हुए युवाओं ने कहा कि वे भाजपा की नीतियों, प्रधानमंत्री मोदी के विजन और मुख्यमंत्री साय के विकास कार्यों एवं भाजपा नेता शिवरतन शर्मा की सक्रियता से प्रभावित होकर पार्टी में आए हैं, सभी ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया इस अवसर पर में मंडल महामंत्री सिमगा छोटेलाल यादव, संतोष साहू एवं सरपंच नारायण पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे

Latest