*अरपा लूटी जा रही है माइनिंग विभाग सूंघ रहा है इत्र*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट
अरपा में रेत का काला सोना बड़े माफिया मौज में

अरपा लूटी जा रही है, माइनिंग विभाग सूंघ रहा है इत्र बेलगहना-रतखंडी में रेत माफिया बेलगाम
अरपा में JCB गरज रहारहा है, माइनिंग विभाग खामोश – बेलगहना-रतखंडी सोढा खुर्द में अवैध रेत का काला कारोबार बेलगाम
कोटा / बेलगहना ग्लोबल न्यूज लाइव की खबर के बाद भी बेलगहना-रतखंडी क्षेत्र में अरपा नदी में अवैध रेत खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह की ताजा स्थिति में भी नदी में JCB मशीनें उतरी हुई हैं।
सुबह 4 बजे से ही JCB और ट्रैक्टरों एवं हाइवा का काफिला अरपा घाट पर पहुंच गया था।
कृषि कार्य के नाम पर रजिस्टर्ड ट्रैक्टरों से दिनदहाड़े कमर्शियल रेत ढुलाई जारी है।
ग्रामीणों ने बताया कि माइनिंग विभाग की गाड़ी के आने से 30 मिनट पहले ही माफियाओं के पास फोन पहुंच जाता है, पूरे घाट को खाली कर दिया जाता है।
कार्रवाई के नाम पर सिर्फ 1-2 ट्रैक्टर पकड़कर खानापूर्ति, बड़े हाइवा और JCB मालिकों पर हाथ नहीं।
ग्रामीणों में आक्रोश अरपा हमारी जीवनदायिनी है, इसे बेचा जा रहा है। राजस्व की करोड़ों की चोरी हो रही है, लेकिन प्रशासन मौन है। हमें कलेक्टर से जांच की मांग करनी पड़ेगी स्थानीय ग्रामीण ने बताया।
