ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा रामलीला का प्रारंभ 11 अक्टूबर शुरू*

भाटापारा ग्लोबल जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*107 वर्ष पूर्ण करेगी 1920 से स्थापित भाटापारा की रामलीला 11 अक्टूबर से होगा भव्य शुभारंभ*
*मुकुट पूजा और शब्दभेदी बाण और पुत्रधर्म नाटक से होगा रामलीला का शुभारंभ*

छत्तीसगढ़ की है सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक रामलीला है आदर्श रामलीला नाटक मंडली भाटापारा*

भाटापारा 11 अक्टूबर/ भाटापारा नगर की ऐतिहासिक और 106 वर्ष  प्राचीन आदर्श रामलीला नाटक मंडली द्वारा इस वर्ष 107वें वर्ष के रामलीला मंचन को तैयार है । रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रकाशचंद शर्मा एवं सचिव कोमल शर्मा जो कि पात्रो के अभिनय की रिहर्सल कराने के लिए विगत तीन माह से मेहनत कर रहे है, उन्होंने बताया कि वर्ष 1920 में स्थापित यह रामलीला छत्तीसगढ़ की सबसे प्राचीन रामलीलाओं में से एक है पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही यह परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ निभाई जा रही है। इस वर्ष रामलीला का शुभारंभ 11 अक्टूबर रविवार को सायं 7:30 बजे से रामलीला मैदान में होगा। समिति के वरिष्ठ सदस्य देवनारायण शर्मा एवं हेमंत मल ने बताया कि इस बार मंच, प्रकाश व्यवस्था और पोशाकों को विशेष रूप से आकर्षक बनाया गया है। लगभग 80 से अधिक स्थानीय कलाकार एवं प्रबंधन कई दिनों से अभ्यास व व्यवस्था करने में लगी हैं। 11 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में श्रवण-प्रसंग, नारद मोह, धनुष यज्ञ, सीता हरण, बालीबध, लंकादाहन, अंगद रावण संवाद, कुंभकर्ण वध,देवीलीला अहिरावण वध, की लीला प्रस्तुत की जाएगी हैं सूर्यकांत शुक्ला एवं  संदीप मल शिवनारायण गुप्ता जो कि कलाकारो को तैयार करने के लिए जाने जाते है इन्होंने बताया की इसबार नई-नई  पोशाकों के साथ नए अस्त्र शस्त्र एवं रंग रोगन के समान मंडली के द्वारा लाए गए है जो की आकर्षण का केंद्र होंगे समिति के उपाध्यक्ष जगदीश वैष्णव ने बताया की सारे कलाकार आने वाले मंचन के लिए रोमांचित एवं उत्साहित हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार हैं रामलीला मंचन का लाइव सीधा प्रसारण खबर भाटापारा के यूट्यूब पर होगा

Latest
*कल्याण सेवा आश्रम से   108 कन्याओं ने कलश धारण कर बढ़ाई शोभा* *नगर साहू समाज भाटापारा के कार्यकारिणी
की घोषणा है*
*भाटापारा रामलीला का प्रारंभ 11 अक्टूबर शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ रतनपुर गीता प्रेस स्टॉल का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया*   *फिनलैंड के निक्लस पाल्डेनियस ने पैदल नर्मदा  यात्रा शुरू की* *यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में 23 अक्टूबर से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव* *अमरकंटक में पितृमोक्ष अमावस्या पर नर्मदा तटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब* *कोटा में रजक समाज को सामुदायिक भवन के लिए अतिरिक्त भूमि मिली* *प्रदेश लिपिक संघ की बैठक संपन्न, सिमगा ब्लॉक के भूपेन साहू अध्यक्ष बने* *Pwdराष्ट्रीय राजमार्ग में दलदल कीचड़ में बन रही rcc नाली देखने वाला कोई नहीं*