अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को *

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

शिक्षा-संस्कार और उपलब्धियों का होगा भव्य उत्सव

अमरकंटक । मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय अपने गौरवशाली शैक्षणिक सफर के 29वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन 03 अगस्त 2026 (सोमवार) को प्रातः 10:30 बजे विद्यालय के हंसवाहिनी सभागार (स्कूल ऑडिटोरियम) में करेगा । इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक , जनप्रतिनिधि , शिक्षाविद , समाजसेवी एवं मीडिया प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार स्थापना दिवस समारोह केवल एक उत्सव नहीं बल्कि संस्थान की 29 वर्षों की समर्पण , उत्कृष्ट शिक्षा , संस्कार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की गौरवगाथा का उत्सव है । कार्यक्रम में विद्यालय की उल्लेखनीय उपलब्धियों , शैक्षणिक प्रगति तथा विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा ।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों , समूह प्रस्तुतियों एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जो विद्यालय की समृद्ध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की झलक प्रस्तुत करेंगे । विद्यालय परिवार ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं ।

विद्यालय प्राचार्य ने सभी आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने तथा इस विशेष अवसर की गरिमा बढ़ाने की अपील की है । उन्होंने कहा कि अतिथियों की प्रेरणादायी उपस्थिति बच्चों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
स्थापना दिवस समारोह को लेकर विद्यालय के विद्यार्थियों , शिक्षकों एवं अभिभावकों में भी  विशेष उत्साह देखा जा रहा है । पूरा विद्यालय परिवार इस ऐतिहासिक अवसर को उल्लास , सम्मान और गौरव के साथ मनाने के लिए उत्सुक है ।

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट भाटापारा नगर निगम प्रस्ताव पर परिषद एकमत* * परसराम भारद्वाज की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित* *ब्रेकिंग न्यूज़  कोटा CHC बना रेफर सेंटर गरीब मरीज प्राइवेट में लुटने को मजबूर* *ग्राम पंचायत दवनपुर में जल जन सेवा संकल्प कार्यक्रम संपन्न* *कविता शर्मा को मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान* *वार्ड नंबर 9 में सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन* *अमरकंटक में सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा* *चार दिन तक गूंजेंगे वैदिक मंत्र अमरकंटक में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था* *भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत  सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ* *ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़ वन अधिकार का पट्टा फिर भी धान बेचने से वंचित बैगा परिवार*