पंखाजूर

*कांकेर जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र पुलिस की अंतरराज्यीय मीटिंग गढ़चिरौली जिले के पेंडरी थाना में संपन्न हुई*



*विप्लब -की रिपोर्ट*

*पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़*

जिला कांकेर छत्तीसगढ़ जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र पुलिस की अंतरराज्यीय मीटिंग गढ़चिरौली जिले के पेंडरी थाना में संपन्न हुई। मीटिंग में कांकेर जिले एवम गढ़चिरौली जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के राजपत्रित पुलिस अधिकारी,केंद्रीय पुलिस बल के अधिकारी एवम थाना प्रभारी उपस्थित हुए ।
छत्तीसगढ़ राज्य में आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र अंतरराज्यीय सीमा पर मोबाइल चेक पोस्ट स्थापित किया जाना।
विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव को प्रभावित करने वाली वस्तुएं नकदी,शराब,ड्रग्स,नशीले पदार्थ आदि के अवैध परिवहन पर सतत निगरानी एवम नियंत्रण रखना।
माओवादियों की क्रॉस बॉर्डर मूवमेंट की निगरानी और उसके संबंध में सूचनाओं का आदान प्रदान ।
एक दूसरे के थाना क्षेत्रों के फरार अपराधियों,स्थाई वारंटियों के गिरफ्तारी हेतु परस्पर सहयोग करना ।
उक्त के अलावा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर राजपत्रित अधिकारियों एवम थाना प्रभारियों की अलग अलग एवम एक साथ बैठक संपन्न हुई जिसमे कांकेर जिले से प्रशांत शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,पखांजूर रवि कुजूर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पखांजूर,मनोज कसाना द्वितीय कमान अधिकारी 94 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल बांदे,मोरध्वज देशमुख थाना प्रभारी पखांजूर,रामेश्वर देशमुख थाना प्रभारी बांदे,छत्रपाल कंवर थाना प्रभारी गोंडाहुर एवं गढ़चिरौली से मयूर भुजबल अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पेंड्री,राहुल निंबालकर सहायक सेनानी 192 वाहिनी सी.आर.पी.एफ.तेजस मोहिते थाना प्रभारी झारवंडी, गोपीचंद लोखंडे थाना प्रभारी पेंड्री एवम अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।सभी ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु सक्रिय सहयोग पर सहमति जताई ।

Latest
*वार्ड नंबर 9 में सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन* *अमरकंटक में सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा* *चार दिन तक गूंजेंगे वैदिक मंत्र अमरकंटक में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था* *भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत  सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ* *ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़ वन अधिकार का पट्टा फिर भी धान बेचने से वंचित बैगा परिवार* *ब्रेकिंग न्यूज़ प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट बाल आयोग ने लिया संज्ञान DEO बिलासपुर से मांगी जांच रिपोर्ट... *बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शिवरतन शर्मा ने किया निरीक्षण*
*ब्रेकिंग न्यूज़ भाटापारा  खालसा प्राइड का जलवा फाइनल में बनाई जगह*
*नगर पालिका अध्यक्ष ने किया दो वार्डो का भूमि पूजन* *ब्रेकिंग न्यूज़ सरगुजा संभाग के लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार*