छत्तीसगढ़रतनपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*छत्तीसगढ़ से सिर्फ 2 पहलवान बेटियां SAI के लिए चयनित दोनों रतनपुर की*

रतनपुर/बिलासपुर ग्लोबल न्यूज नीरज जायसवाल की रिपोर्ट जिला प्रतिनिधि

*रतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयन*

*रतनपुर* नगर के लिए गौरव का क्षण है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय रतनपुर की दो होनहार बेटियों सुभद्रा यादव और अस्मिता ने भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में कुश्ती के लिए चयनित होकर इतिहास रच दिया है।

भारत सरकार के SAI द्वारा आयोजित ट्रायल, ग्राउंड टेस्ट और स्किल टेस्ट में दोनों का चयन मुख्य सेंटर के लिए हुआ है। गौरतलब है कि पूरे छत्तीसगढ़ से इस खेल में सिर्फ दो छात्राओं का चयन हुआ है और दोनों रतनपुर से हैं।

दोनों को लंबे समय से कुश्ती प्रशिक्षक सागर धीवर एवं प्रमोद धीवर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पिछले वर्ष सुभद्रा यादव ने राज्य स्तर पर महिला वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर पहली महिला पहलवान बनने का गौरव हासिल किया था।

SAI में चयन के बाद दोनों को निःशुल्क हॉस्टल, भोजन, पढ़ाई, अंतरराष्ट्रीय कोचिंग, मेडिकल एवं बीमा की सुविधा मिलेगी। अब दोनों SAI लखनऊ में रहकर अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण लेंगी।

इस उपलब्धि पर प्राचार्य शरण जीत बग्गा, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रविन्द्र दुबे, सुशीला मौर्य, वर्षा मनु, मनोज यादव, कुश्ती संघ अध्यक्ष शंकर राव मराठा, पार्षद इंदु यादव, पावनी यादव, गिरिजा बंद अखाड़ा संरक्षक महंत तारकेश्वर पुरी सहित पूरे नगर में हर्ष का माहौल है।

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा* *भाटापारा में करियर फेयर एक्सपो 2.0* *बिल्हा ब्लॉक के BPM अनिल गढ़ेवाल पर गंभीर मामला कार्रवाई शून्य हौसला बुलंद* *आचार्य श्री चंद्रदेव जी महाराज का 532वां प्राकट्योत्सव संपन्न* *नानी बाई रो मायरो कथा में सराबोर हो रहे श्रद्धालु  * *संतान सप्तमी का व्रत महिलाओं ने रखा* *ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़ सड़क निर्माण के ठेकेदार से मारपीट और बंधक बनाने का आरोप* *ब्रेकिंग न्यूज़ PPO जारी खाते में पैसा फिर भी 30 दिन से भुगतान नहीं लेखा नियंत्रक की मनमानी*