करगी रोड कोटा

*कोटा विधानसभा में अटल को मिल रहा है भारी समर्थन*


कोटा कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को मिल रहा है जनसमर्थन प्रचार के दौरान भाजपा एवं छजकां के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कांग्रेस का दामन थाम रहा है।

कोटा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव आज रतनपुर ग्रामीण के दौरे पर रहे। जनसंपर्क के दौरान अटल श्रीवास्तव को प्रत्येक गांव में भरपूर जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। आज जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी एवं छत्तीसगढ़ जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में कांग्रेस प्रवेश कर, कांग्रेस का हाथ थामा। भाजपा से दुर्गा साहू, गणेश साहू, विकास जायसवाल, परस गिरि साह, दरस सिंह शाह, माखन सिंह भानू, ईतवार सिंह, श्यामा बाई साहू ने भाजपा छोड़ कांग्रेस प्रवेश किया वही छजकां से अशोक कुमार राज, रामलाल मार्को, नीनकमल गंधर्व, सुरेश मरावी, गोपाल साहू, दुखीराम गंधर्व, सावन सिंह गंधर्व, संतोष कुमार राज, रामस्नेही राज, भागीरथी मरकाम, कुशल प्रजापति, आयुष गंधर्व, अनिल यादव ने जोगी कांग्रेस छोड़कर, कांग्रेस का हाथ थामा। अटल श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। और कहा कांग्रेस सभी को सम्मान देने वाली पार्टी है। कोटा विधानसभा कांग्रेस का गढ़ रहा है। आप सब के आने से कांग्रेस भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। अटल श्रीवास्तव ने आज दोनासागर, डोंगी, पंडरा-पथरा, महोदा, नेवार बहरा, जामुनाही, नवागांव, पोड़ी, सहित रतनपुर ग्रामीण के घांसीपुर, पोड़ी आदि का भी दौरा किया। अटल श्रीवास्तव के साथ रतनपुर और आसपास के कार्यकर्ता, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस के सेवा दल के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों की सरकार हैं और 2023 में पुनः सरकार बनेगी और स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में काम विशेष ध्यान दिया जाएगा । रतनपुर इलाका पर्यटन के रूप में छत्तीसगढ़ में अपनी पहचान बनायेंगा।

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा* *भाटापारा में करियर फेयर एक्सपो 2.0* *बिल्हा ब्लॉक के BPM अनिल गढ़ेवाल पर गंभीर मामला कार्रवाई शून्य हौसला बुलंद* *आचार्य श्री चंद्रदेव जी महाराज का 532वां प्राकट्योत्सव संपन्न* *नानी बाई रो मायरो कथा में सराबोर हो रहे श्रद्धालु  * *संतान सप्तमी का व्रत महिलाओं ने रखा* *ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़ सड़क निर्माण के ठेकेदार से मारपीट और बंधक बनाने का आरोप* *ब्रेकिंग न्यूज़ PPO जारी खाते में पैसा फिर भी 30 दिन से भुगतान नहीं लेखा नियंत्रक की मनमानी*