Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाही

*मानसून के पहले नदी तट संरक्षण स्थलों पर वृक्षारोपण की तैयारी सुनिश्चित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश*

*गौरेला पेंड्रा मरवाही कृष्णा पांडे की रिपोर्ट*

गौरेला पेंड्रा मरवाही ग्लोबल न्यूज़@

*नदी तटों पर लगभग 20.5 हेक्टेयर में आम, अमरूद, सीताफल आदि के 4972 पौधों का होगा रोपण*

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 23 जून 2023/ कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने मानसून के पहले नदी तट संरक्षण स्थलों पर वृक्षमाला योजना के तहत वृक्षारोपण की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश है। उन्होंने कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में वृक्षा रोपण के लिए कार्य योजना के तहत परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री आर के खूंटे को मनरेगा मद से वन एवं उद्यानिकी विभाग के समन्वय से नदी तटों पर वृक्षारोपण के लिए तैयारी पूर्ण करने कहा है। बैठक में बताया गया कि गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत लमना, धनगंवा, गोरखपुर एवं पंडरीपानी में, पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत पीपलामार में और मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत मेढुका एवं बंशीताल में नदी तट संरक्षण स्थलों पर लगभग 20.5 हेक्टेयर में आम, अमरूद, सीताफल सहित विभिन्न प्रजाति के 4972 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में सभी जनपद सीईओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपास्थि थे।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*