छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सेवा संकल्प कार्यशाला में शामिल हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

कार्यकर्ताओं को दिया सेवा ही संगठन का मंत्र*

भाटापारा 10 अगस्त/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्ष केसार्वजनिक-राजनीतिक जीवन के गौरवशाली अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर बुधवार को कौशलपुर मंडल के ग्राम कोलिहा और निपनिया मंडल के ग्राम मोपका में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा शामिल हुए और कार्यशाला को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि भाजपा के लिए सेवा ही सबसे बड़ा संकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों में राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है। एक सामान्य कार्यकर्ता से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक का उनका पूरा जीवन राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय के सिद्धांत का जीवंत उदाहरण है शिवरतन शर्मा ने कहा की यह सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं है, यह हमारे लिए आत्मचिंतन और संकल्प का अवसर है। हमें यह संकल्प लेना है कि मोदी जी ने जो विकसित भारत 2047 का सपना देखा है, उसे पूरा करने के लिए हम बूथ स्तर पर अपनी पूरी शक्ति लगा देंगे। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि इस एक माह के अभियान में हर बूथ तक, हर घर तक सेवा के प्रकल्पों को लेकर जाएं शर्मा ने आगे कहा कि यह अभियान जनता से सीधा संवाद और मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाने का माध्यम है। आज विपक्ष मुद्दाविहीन है क्योंकि मोदी जी ने गरीब, युवा, महिला और किसान हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी है और हर लाभार्थी तक पहुंचना है कार्यशाला में कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं इस अवसर पर कोलिहा में जिलाध्यक्ष आनंद यादव, जिला उपाध्यक्ष केजूराम बघेल, हेमसिंह चौहान,नारायण साहू,सतीश सोनी,  आनंद बंजारे,संतोष साहू,गोपाल शुक्ला,गोविन्द वर्मा एवं मोपका में महाबल बघेल, मथुरा यदु, संकेत अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण शर्मा, चेतन वर्मा, सहित दोनों मंडलों के मंडल महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष व बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Latest
*सेवा संकल्प कार्यशाला में शामिल हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा* *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन को दी मंजूरी* *हरिभूमि हरियाली अभियान के तहत CVRU में पौधारोपण* *दो दिवसीय भव्य यथार्थ गीता महोत्सव 16-17 सितंबर को*  *हरितालिका तीज का व्रत पंडित रमेश शर्मा ने बताया 14 सितंबर सोमवार को ही है * *कोटा जनपद पंचायत कार्यालय में साफ-सफाई के नाम पर बदहाली* *पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं* *ब्रह्माकुमारीज की शिक्षक दिवस पर परिचर्चा आज शाम 4 बजे* *दतरेंगी में 7 कार्यों की सौगात शिवरतन बोले- अंतिम पंक्ति तक पहुंचेगा लाभ* *सच लिखने पर मुकदमे  BMF का ऐलान  29 नवंबर को बंद रहेगी कलम लखनऊ में जुटेगा देश भर का पत्र...