ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*10 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन शिवरतन शर्मा ने दिलाई सदस्यता* 

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

10 युवाओं को भाजपा नेता शिव रतन ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

•भाटापारा कोलिहा के 10 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन शिवरतन शर्मा ने दिलाई सदस्यता   

•डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश

भाटापारा 4 जून/ भारतीय जनता पार्टी की विचार धारा रीति नीति तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के कौशलपुर मंडल अंतर्गत ग्राम कोलिहा के 10 युवाओं ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की स्थानीय युवा मंडल अध्यक्ष रोशन साहू के नेतृत्व में रितेश साहू, शेखर रावते, राकेश लहरे, दुर्गेश लहरे, मुकेश लहरे, रोशन डहरे, लक्की पाटले, चेतन पाटले, प्रियांशु पाटले एवं आँशु बंजारे वरिष्ठ भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा के निवास कार्यालय पहुंचे। शिवरतन शर्मा ने सभी नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं को पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा परिवार में आत्मीय अभिनंदन किया।
इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने कहाप्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हो रहे चहुंमुखी विकास को देखकर आज युवा वर्ग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहा है। महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, जैसी योजनाओं ने हर वर्ग का विश्वास जीता है। कोलिहा के इन ऊर्जावान युवाओं के आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। सदस्यता ग्रहण के दौरान शिवरतन शर्मा ने सभी नए सदस्यों से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया

सदस्यता अभियान चालू संगठन में जोड़ने के लिए संपर्क करें 7024705011
Latest
*बिल्हा ब्रेकिंग न्यूज़ चंद्रशेखर बांधे को पुलिस ने दबोचा लोहे का गैती जप्त* *वन विभाग की लापरवाही पीपरखुटी में फिर बाघ का हमला किसान लहूलुहान  अधिकारी गहरी नींद में गांव म... *छेरकाबांधा की वेलकम डिस्टलरी में सन्नाटा प्रदूषण विभाग ने 3 माह से रोका प्लांट* *एस बीआई कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना* *अमरकंटक में 21 दिवसीय कलश वंदन यात्रा का भव्य समापन* *इन्द्र साव ने मंडी सचिव चुन्नी लाल ध्रुव को दी बधाई* *स्वच्छ भारत मिशन में ₹71,600 के भुगतान अंतर पर उठे सवाल* *ज. पं . से ग्राम पंचायत तक भ्रष्टाचार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ जांच   नेवसा में 5.42 लाख के गबन का ... *ब्रेकिंग न्यूज़ अश्वनी शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक ली* *ब्रेकिंग न्यूज़ कोटा ज.पं .के ग्राम पं. तुलुफ में रेल लाइन पार मोहली में गुणवत्ता फेल आमागोहन में अ...