छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 13 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन*

बिलासपुर ग्लोबल न्यूज राजेश वर्मा की रिपोर्ट

ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ ने पत्रकारों के हित संरक्षण एवं कल्याणकारी सुविधाओं की उठाई मांग
पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 13 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

प्रदेश के पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों के हित संरक्षण, सुरक्षा, सामाजिक सम्मान और कल्याणकारी सुविधाओं की मांग को लेकर ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ, छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विस्तृत ज्ञापन सौंपा है।

संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करने वाले पत्रकार आज भी अनेक मूलभूत सुविधाओं एवं सामाजिक सुरक्षा से वंचित हैं, जिसके कारण उन्हें विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरीश चौबे , प्रदेश महासचिव  तरुण कौशिक ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण, वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकार विषम परिस्थितियों में समाचार संकलन का कार्य करते हैं। सीमित संसाधनों और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के बावजूद पत्रकार समाज और शासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना प्रारंभ करने, पत्रकार कल्याण निधि को सशक्त एवं पारदर्शी बनाने, दुर्घटना अथवा आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
इसके अलावा अधिमान्यता (एक्रिडिटेशन) प्रक्रिया को सरल बनाने, पत्रकारों के लिए आवास एवं भूखंड योजना लागू करने, बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना संचालित करने, शिकायतों के निराकरण हेतु जिला एवं राज्य स्तर पर विशेष प्रकोष्ठ गठित करने तथा पत्रकार संगठनों और राज्य सरकार के बीच नियमित संवाद व्यवस्था स्थापित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है।
संघ ने मान्यता प्राप्त एवं पात्र पत्रकारों को राज्य के टोल प्लाजा में रियायत प्रदान करने, विभिन्न शासकीय योजनाओं में पत्रकारों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न करने, विशेष पहचान पत्र के आधार पर शासकीय कार्यालयों में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने तथा पत्रकारों के लिए डिजिटल मीडिया एवं नई तकनीकों से संबंधित नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी है।
ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ का कहना है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सशक्त पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला है। पत्रकारों के हितों की रक्षा केवल एक वर्ग का कल्याण नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संघ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पत्रकार समाज की इन मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है।

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*