Global news live
कोंडागांव

*गुरु के बिना अधूरा है जीवन – मंत्री श्री मोहन मरकाम*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट कोंडागांव से*

*गुरु के बिना अधूरा है जीवन – मंत्री श्री मोहन मरकाम*
*शिक्षक दिवस पर मंत्री ने स्कूली शिक्षकों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान*

*कोण्डागांव, ग्लोबल न्यूज 05 सितम्बर * शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आदिम जाति विकास एवं अल्प संख्यक विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री मोहन मरकाम शामिल हुए। जहां उन्होंने सभी शिक्षकों, सेवानिवृत शिक्षकों को शाल, श्रीफल और कलम प्रदाय कर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम गौरवान्वित महसूस करते हैं। डॉ. राधाकृष्णन एक दार्शनिक और अध्यापक भी रहे हैं। देश को शिक्षा की दिशा में आगे ले जाने में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारा और अपने छात्रों को भी प्रेरित किया।
किसी भी व्यक्ति के जीवन की प्रथम शिक्षक उसे जन्म देने वाली माँ होती है और उसके पश्चात उसे सही राह दिखाने वाला जीवन मे आगे बढ़ने तरक्की की राह दिखाने वाला कोई होता है तो वो है शिक्षक ना केवल शिक्षा देने का कार्य करते है अपितु शिक्षक अच्छा नागरिक तैयार करने में और शिक्षा के माध्यम से देश के विकास की मजबूत नींव रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के माध्यम से वह समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। डॉ. राधाकृष्णन के पदचिन्हों पर चलते हुए शिक्षक देश और समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है छात्रों को भी चहिये की शिक्षक के दिये ज्ञान को आत्मसात करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़े और अपना अपनी शाला का अपने गांव का अपने राज्य का अपने देश का नाम रौशन करें। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं से सवाल पूछा और सही उत्तर देने वाले छात्र छात्राओं को नगद पुरस्कार भी दिया।
इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल, पार्षदगण ललिता नेताम, अनिता पोयाम, सुमित्रा टावरी, श्याम सिंह, गन्नू पोयाम, अभिलाषा पोयाम, गीतेश बघेल, दीपक जैन सहित सेवानिवृत शिक्षकगण, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाएं तथा स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Latest news
*भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल हुए शिवरतन शर्मा* *बिलासपुर संभाग obc मोर्चा का सह प्रभारी बनाए गए आशीष जायसवाल* *गोपाल एवं  वास्तु पूजन महोत्सव संपन्न* *कोरबा में रमेश जायसवाल को मिली संगठन में बड़ी जिम्मेदारी* *विधानसभा सचिवालय में पत्रकारों के हितों एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को लेकर ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड म... *पंजीयन पुस्तिका के पूजन के साथ ही रामायण ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन प्रारंभ* *राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन* *उत्पाती बंदरों ने बिगाड़ी  करोड़ों की विद्युती साज सज्जा* *न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ट्री ऑफ लाइफ शिल्पकृति* *मनोज मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी*