
*गोपाल एवं वास्तु पूजन महोत्सव संपन्न*
भाटापारा ग्लोबल न्यूज
जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*सुरभि गौ धाम में श्रद्धा, सेवा और संस्कार का संगम, गो-गोपाल एवं वास्तु पूजन महोत्सव संपन्न*
भाटापारा 16 जुलाई/ भाटापारा स्थित सुरभि गौ धाम में आयोजित गो-गोपाल एवं वास्तु पूजन महोत्सव श्रद्धा, आस्था एवं धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष संत श्री रामस्वरूप दास महात्यागी महाराज
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों, संतजनों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गौ सेवा एवं लोककल्याण की कामना की पूजन में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा नेहा शर्मा सपत्नीक के साथ पार्षद गेंदू साव धर्मपत्नी संतोषी साव संध्या साहूअपने राजेश साहू दीपा साहूदशरथ साहू एल्डरमैन मधु सोनी वाय आर सोनी, पार्षद कुंजराम कोसले मोहिनी कोशले सपत्नीक तथा पार्षद लक्ष्मीकांत टंडन निशा टंडन सपत्नीक सम्मिलित होकर पूजा अर्चना की
कार्यक्रम में अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष संत रामस्वरूप दास महात्यागी जी महाराज का पावन सान्निध्य एवं आशीर्वचन श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। इस दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसादी का वितरण किया गया पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा का वक्तव्य पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। गौ संरक्षण, धार्मिक आस्था, सेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्य समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने के साथ सामाजिक समरसता और जनजागरण का माध्यम भी बनते हैं।संत रामस्वरूप दास महात्यागी महाराज का आशीर्वचन अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष संत रामस्वरूप दास महात्यागी महाराज ने कहा कि गौ सेवा, वृक्षारोपण और धर्म आधारित जनकल्याण के कार्य मानव जीवन को पुण्य एवं लोकमंगल से जोड़ते हैं। समाज में सेवा, सद्भाव और संस्कारों का प्रसार ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण का आधार है अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष परम पूज्य संत रामस्वरूप दास महात्यागी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि जिस समाज में गौ माता का सम्मान, संतों का आदर और प्रकृति का संरक्षण होता है, वहाँ सुख, शांति और समृद्धि स्वतः स्थापित होती है। गौ सेवा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है। वृक्षारोपण, गौ संरक्षण और सत्संग ऐसे तीन महायज्ञ हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ, संस्कारित और समृद्ध भविष्य प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति हमें सेवा, त्याग, करुणा और परोपकार का संदेश देती है। प्रत्येक परिवार को गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और धर्म आधारित लोककल्याण के कार्यों से जुड़ना चाहिए। जब समाज सेवा और संस्कार के मार्ग पर चलता है, तभी राष्ट्र सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनता है। गौ धाम केवल गौवंश की रक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और मानवीय मूल्यों का जीवंत तीर्थ है।
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का वक्तव्य नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आयोजन की सफलता पर सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुरभि गौ धाम समाज की आस्था और सेवा का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने समस्त नगरवासियों से गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं धार्मिक गतिविधियों से जुड़ते हुए ऐसे जनहितकारी कार्यों को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारियों, सम्मानित पार्षदगण, समाज प्रमुखों, व्यापारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण बना। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में गौ संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, सेवा, संस्कार, सामाजिक सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करते हुए सामाजिक एकता को और अधिक सुदृढ़ करते हैं इस पावन अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया,भाजपा पिछड़ा वार्ड प्रदेश मंत्री आशीष जायसवाल,सभापति मनीष मिश्रा,देवेंद्र साहू,गोविंद पटेल,सतीश तलरेजा, एल्डरमैन डॉ मोहन बांधे राजा कमनानी रूपेश तिवारी डॉ संतोष वर्मा पार्षद नंद किशोर वैष्णव,गोवर्धन डहरिया,मांनीष पंजवानी,भुवन सिंह ठाकुर,सुरेश मंधानी,श्रेणिक गोलछा,मोंटू ध्रुव,लिकेश साहू,ठाकुरराम साहू,उमाशंकर वर्मा, कीर्तन जायसवाल अजय ठाकुर चन्द्रशेखर चक्रधारी योगेश अनंत शुभम राजपूत, प्रकाश ठाकुर चंद्रकांत खुटे संजय बंजारे संतीश साहू भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अविनाश शर्मा, रविन्द्र शर्मा संतोष पांडेय गौ सेवक अभिषेक मिश्रा, संकेत उपाध्याय,पीयूष साहू, सुरेंद्र डागोर,काके थदवानी,राकु मंधान, नरेश आर्य रौनक मूंधड़ा एवं अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
