Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*रमन लोक कला महोत्सव लोक में राम की प्रस्तुति से दर्शकों को मिली सांस्कृतिक की अनुभूति*

*कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट*

• डॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय में लोक में राम विषय पर कई राज्यों के लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुति, राम के जीवन को लोक कला से सबके सामने रखा। यह कार्यक्रम 13 से 16 फरवरी तक चार दिवसीय रमन लोक कला महोत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

• इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर वर्णिका शर्मा ने राम के महत्व को बताते हुए कहा कि राम भाषण का विषय नहीं धारण का विषय है। उन्होंने कहा कि हमें राम की तपस्या को अपने आचरण में स्वीकार करना चाहिए।

• अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने  कहा कि राम से हमें तपस्या, कुशल संगठक, संतुलित जीवन, कठिन परिश्रम, में धैर्य और जन भावनाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए।

डॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे ने कहा कि तुलसीदास जी को यह लग गया था कि भगवान राम को लोक भाषा में ही ज्यादा समझ जा सकेगा, इसलिए उन्होंने लोक भाषा में रामचरितमानस की रचना की। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में 300 से अधिक रामायण लिखी गई है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार घोष ने कहा कि डॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं जीवन संस्कृति सभ्यता लोक कला लोक व्यवहार की जानकारी भी देता है।

• कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के साथ उड़ीसा, पश्चिम बंगला, बिहार, राजस्थान, झारखंड, असम सहित अनेक राज्यों के लोक कलाकारों ने भाग लिया

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*