Global news live
छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

भाटापारा मे भी हुआ पीड़ा और* आक्रोश का दर्शन
जय स्तंभ चौक मे हुई श्रद्धांजलि सभा मे दिखा गम और गुस्से का गुबार


भाटापारा 22 जून/व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना एवं जनमानस किसी घटना को लेकर उद्देलित हो जाना तथा विरोध एवं प्रदर्शन की बानगी दिखाई देना निःसंदेह चिंतनीय सबब बन जाती है बिहार के भोजपुर जनपद के बिलौटी गांव मे घटी घटना कुछ ऐसा ही दुखद उदाहरण प्रस्तुत करती हुई प्रतीत हो रही है जिससे देश भर मे पीड़ा एवं आक्रोश की अभिव्यक्ति का क्रम नजर आ रहा है तथा पुलिस कार्रवाई पर सवालों का सिलसिला जारी है। युवा के एनकाउंटर पर उठ रहा सवाल
बिहार के भोजपुर जनपद के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर मे हुई मौत के संबंध मे प्रशासन की ओर से जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार युवक को सिरफिरा एवं हथियारों के उपयोग के मद्देनजर एनकाउंटर की आवश्यकता प्रशासन द्वारा बताई जा रही है वहीं शोसल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से जो जानकारी उभरकर सामने आ रही है उसके अनुसार युवक के द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने के बाद भी पुलिस द्वारा गोली चलाए जाने की बात उभर रही है एवं यही परिस्थति जनमानस के बीच भ्रम एवं संसय को जन्म दे रही है तथा पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठने का सिलसिला जारी है,इसके अलावा युवक की पृष्ठभूमि जो उभरकर सामने आ रही है उसमें उसका व्यक्तित्व अव्यवस्थाओं के लिए लड़ने वाले जागरुक युवा के रुप मे प्रदर्शित हो रही है और यही सब परिस्थतियां जनमानस के बीच संवेदना पीड़ा और आक्रोश का सबब बनती हुई प्रतीत हो रही है।
उच्चस्तरीय जांच की उठती मांग
आत्मसमर्पण के बाद भी गोली चलाए जाने के सामने आते तथ्य ही जनमानस को उद्देलित एवं आक्रोशित करते हुए प्रतीत हो रहें है तथा देशभर मे पुलिस कार्रवाई को लेकर सवालों का सिलसिला जारी है जनमानस का यह कहना  है कि यदि यह सिद्ध हो जाता है कि आत्मसमर्पण के बाद भी एनकाउंटर हुआ है तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए इसके लिए आवश्यक है उच्चस्तरीय जांच जिससे वाजिब तथ्य सामने आ सकें। जनमानस का यह भी कहना है भरत तिवारी की जो पृष्ठभूमि उभरकर सामने आ रही है उसके अनुसार वह जनसरोकार के मुद्दे उठाने वाला एक जागरुक युवा था। जबकि कार्रवाई बर्बरता का उदाहरण प्रस्तुत करती हुई प्रतीत हो रही है जय स्तंभ चौक मे श्रद्धांजलि सभा
देशभर मे उठ रहे गम एवं गुस्से के गुबार तथा उच्चस्तरीय जांच तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की झलक भाटापारा मे भी दिखाई दे रही है तथा जयस्तंभ चौक मे आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे युवाओं एवं विभिन्न प्रकल्पों के नागरिक गणो द्वारा कैंडल प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए समस्त जनों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी समूचा वातावरण दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग तथा भरत तिवारी अमर रहे नारे से गूंज उठा,श्रद्धांजलि सभा मे बड़ी संख्या मे सर्व समाज के युवाओं सहित नागरिक गण उपस्थित रहे

Latest news
*मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल* *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिटी मॉल में सामूहिक योगाभ्यास* *मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल शिवरतन शर्मा*  *कोण्डागांव मे सर्व आदिवासी समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 22 जून को * *इंट्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का विधायक इन्द्र साव ने किया भव्य शुभारंभ* *छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज 4230 का ब्लॉक स्तरीय संगठन*