
*छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज 4230 का ब्लॉक स्तरीय संगठन*
*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*
*छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज 4230 का ब्लॉक स्तरीय संगठन मे पदाधिकारीयों की विस्तार के लिए फरसगाव, माकड़ी मे 20जून को होगा मनोनयन सभा*
कोंडागांव :- आदिवासी समाज के जिला पदाधिकारी जिला सचिव ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा गया है की, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर कोर्राम फरसगाव, महेश नेताम माकड़ी ने संगठन के उच्च पदाधिकारीयों के विरुद्ध सोशल मिडिया मे बात रखी गयी थी और अपने एक वर्ष के कार्यकाल मे इनकी भूमिका ब्लॉक मे नगण्या रही थी। नोटिस देने के बाद जवाब नहीं आया, इस कारण संगठन ने माना की अपने पद की गरिमा पद के अनुकूल नहीं होने के कारण सामाज की प्राथमिक सदस्यता से व ब्लॉक अध्यक्ष के पद से निष्काषित होने से पुनः संगठन का विस्तार किया जाना है।
संगठन का विस्तार के लिए मनोनयन स्थल पर ही सुविधानुसार मासिक /वार्षिक / आजीवन सदस्यता न्यूनतम राशि से मनोनयन प्रक्रिया मे भाग ले सकते है, गोंडवाना भवन माकड़ी /फरसगाव मे समय 12.00बजे से 4.00बजे तक पूर्ण किया जाना है।


कोंडागांव ग्लोबल न्यूज ओम प्रकाश नाग की रिपोर्ट समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+91 62643 62956