अंतागढ़कांकेरकोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पुलिस अधीक्षक पंकज  ने किया फरसगांव थाना का औचक निरीक्षण*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*

*पुलिस अधीक्षक कोंडागांव  पंकज चंद्रा ने किया फरसगांव थाना का औचक निरीक्षण*

फरसगांव :-  दिनांक 06.06.2026 को पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से) द्वारा थाना फरसगांव का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग, गुम इंसान एवं अन्य प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान थाना के रोजनामचा, अपराध पंजी, अभिलेख संधारण, मालखाना, शस्त्रागार एवं आर्म्स-एम्युनेशन का अवलोकन किया गया तथा संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण हेतु थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास को आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना में पदस्थ प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से चर्चा कर उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली, विवेचना, कानून-व्यवस्था संधारण एवं आमजनों से बेहतर व्यवहार संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही थाना स्टाफ को लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, अपराध नियंत्रण, प्रभावी पेट्रोलिंग तथा आम नागरिकों की शिकायतों पर संवेदनशीलतापूर्वक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कोंडागांव पुलिस जिले में बेहतर पुलिसिंग एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर समीक्षा एवं निरीक्षण की कार्यवाही जारी रखे हुए है।

कोंडागांव ग्लोबल न्यूज ओम प्रकाश नाग की रिपोर्ट समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+91 62643 62956
Latest
*रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा* *भाटापारा में करियर फेयर एक्सपो 2.0* *बिल्हा ब्लॉक के BPM अनिल गढ़ेवाल पर गंभीर मामला कार्रवाई शून्य हौसला बुलंद* *आचार्य श्री चंद्रदेव जी महाराज का 532वां प्राकट्योत्सव संपन्न* *नानी बाई रो मायरो कथा में सराबोर हो रहे श्रद्धालु  * *संतान सप्तमी का व्रत महिलाओं ने रखा*