Global news live
अमरकंटक

*अमरकंटक में गुणवत्ता विहीन निर्माणाधीन सड़क को उखाड़ कर पुनः बनाने का निर्देश *

अमरकंटक में गुणवत्ता विहीन निर्माणाधीन सड़क को उखाड़ कर पुनः बनाने का निर्देश ।

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज: श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट *

मां नर्मदा जी उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में कई निर्माण कार्य , अनेक एजेंसियों द्वारा चलाये जा रहे है । प्रशासन की नजर के नीचे कई वर्षो से निर्माण कार्य कराए जा रहे है , जिसकी जांच होने के बाद ही ठेकेदारों का पेमेंट धीरे धीरे कर किया जाता रहा है पर प्रशासन इन सब कार्यों की बखूबी जांच भी करता है लेकिन यहां हो रहे कार्यों को मापदंडों पर सही उतार कर ठेकेदारों या कार्य एजेंसियों को खुस कर दिया जाता रहा है । अमरकंटक की जनता सब कार्यों को बखूबी परखती है पर सुनता कोई नही । इस तरह कई निर्माण कार्य अमरकंटक में घटिया हो भी चुके है । जिन्हे दुबारा बनवाने की आवश्यकता आन पड़ी है ।
अधीक्षण यंत्री महोदय नगरीय प्रशासन शहडोल संभाग तथा कार्यपालन यंत्री महोदय नगरीय प्रशासन शहडोल के निर्देशन में अमरकंटक नगर परिषद में कायाकल्प 1.0 के तहत निर्मित श्रीयंत्र मंदिर से सोनमुडा तिराहा तक निर्मित बिटुमिनस कंक्रीट ओवरले रोड की गुणवत्ता जांच की गई । जिसमे निर्मित रोड के सभी सैंपल टेस्ट मानकों के अनुसार निर्मित न होने से गुणवत्तविहीन पाए गए। जिसके तारतम्य में निर्मित समस्त रोड को उखाड़ कर पुनः 1 सप्ताह के भीतर नए सिरे से निर्मित करने के निर्देश संबंधित संविदाकार को दिए गए । संविदाकार द्वारा रोड पर एक सप्ताह में कार्य न प्रारंभ करने के कारण वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देश के अनुक्रम में निकाय के उपयंत्री देवल सिंह बघेल द्वारा निर्मित सम्पूर्ण रोड को उखाड़ने की कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 04.02.2024 को पूर्ण की गई । उपयंत्री ने यह भी बताया की श्रीयंत्र मंदिर से तिराहा तक की लंबाई 750 मीटर थी और कायाकल्प टेंडर 50 लाख । प्रशासन के कार्यों पर निरंतर नजर रखी जा रही है जो भी ठेकेदार घटिया निर्माण कार्य करेगा तो उस पर प्रशासन की कार्यवाही की जावेगी या उन्हें पुनः दुबारा कार्य करना भी पड़ सकता है जैसे इस लापर वही पर कराया जा रहा है ।
अमरकंटक में चल रहे सभी कार्यों की जांच पड़ताल कर कराया जाए और कार्य एजेंसियों के कार्यों पर बराबर नजर रखी जाय तो कभी भी उन जगहों पर शासन प्रशासन के पैसों का दुरुपयोग न हो सकेगा ।
क्षेत्र की जनता शासन और प्रशासन से यही उम्मीद रखती है की जो भी एजेंसियां क्षेत्र में कोई भी कार्य करे वह मजबूती से हो ।

Latest news
*13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में जुटेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब* *साव ने दिए निर्देश बरसात में लोगों को आवाजाही में न हो परेशानी* *संडे ऑन साइकिल रैली का हुआ आयोजन* *उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की* *बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में आयोजित होगी 37वीं सुदर्शन सभा* *अमरकंटक में राजस्थान के श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को अर्पित की विशाल चुनरी*  *सिर्फ साक्षरता नहीं, सक्षमता का नया दौर* *शिवरतन शर्मा के प्रयासों से भाटापारा में 01 करोड़ के विकास कार्य मंजूर* *बाबा साहेब सेवा संस्था ने दिलाया जरूरत मंद को व्हीलचेयर* *बस किराया व महंगाई में  अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*