Global news live
कांकेरकोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*संडे ऑन साइकिल रैली का हुआ आयोजन*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*

*‘संडे ऑन साइकिल’ रैली का हुआ आयोजन*

कोंडागांव, 07 जून 2026/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत ‘संडे ऑन साइकिल’ विशेष अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य नागरिकों में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना था।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। साइकिल रैली के शुभारंभ से पूर्व प्रतिभागियों ने योग एवं जुम्बा गतिविधियों में भाग लिया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। साइकिल रैली का शुभारंभ विकासनगर स्टेडियम से हुआ, जो जिला न्यायालय, पुराना सर्किट हाउस, जयस्तंभ चौक एवं बाजारपारा मार्ग से होते हुए पुनः विकासनगर स्टेडियम में संपन्न हुई।

इस आयोजन में युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

कोंडागांव ग्लोबल न्यूज ओम प्रकाश नाग की रिपोर्ट समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+91 62643 62956

Latest news
*साव ने दिए निर्देश बरसात में लोगों को आवाजाही में न हो परेशानी* *संडे ऑन साइकिल रैली का हुआ आयोजन* *उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की* *बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में आयोजित होगी 37वीं सुदर्शन सभा* *अमरकंटक में राजस्थान के श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को अर्पित की विशाल चुनरी*  *सिर्फ साक्षरता नहीं, सक्षमता का नया दौर* *शिवरतन शर्मा के प्रयासों से भाटापारा में 01 करोड़ के विकास कार्य मंजूर* *बाबा साहेब सेवा संस्था ने दिलाया जरूरत मंद को व्हीलचेयर* *बस किराया व महंगाई में  अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक से प्रारंभ हुआ था 108 दंडवत नर्मदा परिक्रमा *