कोंडागांव

*पुलिस अधीक्षक ने किया विधान सभा चुनाव के लिए लगे एसएसटी टीम व एफएसटी टीम का आकस्मिक निरीक्षण*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*



● पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार के द्वारा जिले में लगातार किया जा रहा है निरीक्षण।

● एसएसटी, एफएसटी टीमों एवं थाना प्रभारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।


पुलिस अधीक्षक श्री येदुवेल्ली अक्षय कुमार भा0पु0से0 जिला कोण्डागांव के द्वारा दिनांक 12.10.2023 को आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिला कोण्डागांव में लगे
कोंडागाँव , फरसगांव , माकड़ी का उड़नदस्ता दल एवं घोड़ागांव , एरला, हीरापुर, उरन्दाबेड़ा, एवं कोंडागाँव-नारायणपुर सीमा के स्थैतिक निगरानी टीम के चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा एसएसटी टीम को सभी चार एवं दुपहिया पहिया वाहनो को बारिकी से चेक करने, मादक पदार्थ एवं किसी प्रकार के संदिग्ध वस्तु के मिलने पर की जाने वाली कार्यवाही करने एवं एफएसटी टीम को आचार संहिता के उल्लंघन एवं चुनाव से सम्बंधित प्राप्त होने वाली शिकायत के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोण्डागांव श्री निमितेश सिंह अनुविभागीय पुलिस अधिकारी फरसगांव श्री अनिल विश्वकर्मा एवं थाना प्रभारी कोण्डागांव, अनंतपुर, माकडी, फरसगांव उपस्थित थे।

Latest
*क्रांति दिवस पर सेमरा में कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन* *परिषद का बुलडोजर  मुख्य मार्गों से हटाए अवैध कब्जे* *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 66 मरीजों ने कराया परीक्षण* *नकटी के बाद अब चंदेरी की चरागाह जमीन उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी* * बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों में लाखों का फर्जीवाड़ा* *कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान*